मधेपुरा : बाबा भोलेनाथ की जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the news

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : महाशिव रात्रि को लेकर शुक्रवार की शाम बाबा भोलेनाथ की बरात शांति पूर्ण माहौल में सफल हुआ है। शनिवार की सुबह प्रखंड व नगर क्षेत्र के लगभग सभी शिवालयो में पूजा पूजा अर्चना व जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयो में शिवरात्री के अवसर पर रामधुनी अष्टयाम का भी आयोजन किया गया था। जो शनिवार की शाम शांतिपूर्ण माहौल में समापन हुआ।

बाबा भोलेनाथ के जायघोष से वातावरण भक्तिमय बना हुआ था।थाना परिसर, दुर्गा स्थान, कचहरी, ब्रह्म स्थान, दिग्घी सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी जगहों के शिवालयो में पूजा अर्चना को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में महाशिव रात्रि संपन्न हुआ है।


Spread the news