मधेपुरा : काला कानून के विरुद्ध रालोसपा के बैनर तले धरना प्रदर्शन

Spread the news

विज्ञापन
अमित कुमार अंशु
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : शनिवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष प्रो अभिषेक कुशवाहा की अध्यक्षता में एनआरसी, एनपीआर एवं सीएए जैसे काला कानून वापस लेने को लेकर जिला मुख्यालय स्थित कला भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

 इस धरना प्रदर्शन को महागठबंधन के हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एवं सीपीआई ने भी अपना समर्थन दिया। धरना प्रदर्शन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रो अभिषेक कुशवाहा ने सरकार से मांग किया कि एनआरसी, एनपीआर एवं सीएए कानून वापस लिया जाए. शिक्षा में सुधार किया जाए, न्याय प्रणाली में सुधार किया जाए, महंगाई, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार, सभी विद्यालय में छात्रों के अनुरूप शिक्षक की नियुक्ति, मधेपुरा में बढ़ते अपराध को नियंत्रण किया जाए। उन्होंने मांग किया कि उदाकिशुनगंज अनुमंडल अस्पताल में महिला डॉक्टर की बहाली की जाए, साथ ही महंगाई एवं भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जाए।

 मौके पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोर कुमार मुन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार राम, प्रदेश सचिव देवनारायण ऋषिदेव, दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंदन ऋषिदेव, प्रवक्ता अरविंद कुमार, विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रभास कुमार, प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार, युवा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, जिला उपाध्यक्ष अरविंद ऋषिदेव, खट्टर मंडल, नागेश्वर यादव, मिथिलेश कुमार यादव, सुमित्रा देवी, लीला देवी, प्रो ललन राम, सीपीआई के जिला कार्यकारिणी सदस्य संभू क्रांति, रालोसपा नेता श्याम किशोर यादव उर्फ गोपी पंडित, नगर अध्यक्ष संदीप प्रकाश, जिला सचिव मोनू सिंह, मिंटू, प्रमोद कुमार, मनीष कुमार राम, अमित कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Spread the news