मधेपुरा : आगामी 17 फरवरी से हड़ताल पर जाएंगे शिक्षक

Spread the news

विज्ञापन
प्रिंस कुमार मिठ्ठू
संवाददाता
उदाकिशुनगंज, मधेपुरा

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार : बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर आगामी 17 फरवरी से सभी प्रकार के शिक्षक हड़ताल पर जाएंगे।

इस आशय की जानकारी देते हुए अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ उदाकिशुनगंज के प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रज बिहारी यादव ने बताया कि सरकार की शिक्षकों के साथ भेदभावपूर्ण नीति और वाजिब मांगो को न मानने के कारण यह फैसला लिया गया है। हड़ताल को सफल बनाने हेतु  शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की एक आवश्यक बैठक 14 फरवरी शुक्रवार को  एस० बी० जे० एस० उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदाकिशुनगंज के मैदान में रखी गयी है जिसमे सभी संघीय पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षिकाएं को भाग लेने का आग्रह किया गया है ताकि हड़ताल सफल हो सके।

मौके पर अपनी बात रखते हुए संघीय पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार के तुगलकी फरमान से न डरते हुए सभी शिक्षक बिना किसी दवाब के एकजुट होकर हड़ताल में शामिल हों।

   मौके पर प्रखण्ड के संघीय पदाधिकारी गुंजन कुमार सिंह, संजय कुमार पुतुल, उमेश कुमार यादव, पुष्पा कुमारी, नीतू कुमारी, आजाद कुमार भारती, शम्भूनाथ मंडल, राजीव  रंजन, उपेंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।


Spread the news