दरभंगा : बिसन बठिया टोला के फर्जी सर्वेक्षक को गिरफ्तार करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : जिलाधिकारी दरभंगा ने आज बाढ़ प्रभावित तारडीह प्रखंड के विभिनन क्षेत्रो मेँ राहत वितरण कार्य का निरीक्षण करने के क्रम मेँ बिशन बथिया टोला मेँ एक गैर सरकारी व्यक्ति द्वारा बाढ़ क्षति का सर्वेक्षण करते हुए पाया। वहां काफी बड़ी भीड़ इकट्ठा थी। वह व्यक्ति स्थानीय बाढ़ पीड़ित परिवारों की सूचि बना रहा था।

पूछताछ करने पर उसने खुद को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया। जिलाधिकारी ने तुरंत स्थानीय सकतपुर थाना प्रभारी को फोन कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करने एवं उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर क़ानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि बाढ़ से हुई जान माल के क्षति का आकलन सरकारी कर्मी द्वारा ही किया जायेगा। इस मेँ पक्षपात किये जाने पर दोषी कर्मी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।


Spread the news