दरभंगा/बिहार : आपदा प्रबंधन विभाग पटना बिहार के मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप बाढ़ आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्य का संचालन करने हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार जिला टास्क फोर्स के अध्यक्ष जिला पदाधिकारी दरभंगा होंगे और सदस्य के रूप में कुल 23 पदाधिकारियों को नामित किया गया है। जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन), असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई.सी.डी.एस.), जिला प्रबंधक (राज्य खाद्य निगम), जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल, दरभंगा-झंझारपुर- 1 एवं 02, हथौड़ी एवं निर्मली, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, दरभंगा -1 एवं 02, बेनीपुर, बिरौल, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जन-सम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्त्ति ग्रामीण एवं शहरी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, महाप्रबंधक, भारत संचार निगम लिमिटेड, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, मिथिला प्रसार, क्षेत्रीय प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम के नाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अनुमण्डल स्तर पर संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी एवं प्रखण्ड स्तर पर प्रखण्ड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है।
जिला पदाधिकारी द्वारा जिला टास्क फोर्स के सदस्य के रूप में शामिल सभी विभागों के प्रभारी पदाधिकारी को जिला स्तर पर एक-एक विभागीय नोडल पदाधिकारी नामित करने का निर्देश दिया गया है जो अपने-अपने विभाग द्वारा कार्यान्वित की जाने वाली आकस्मिक योजना के लिए समन्वयक का कार्य करेंगे।