मधेपुरा : रामधुनी महायज्ञ का आयोजन, खगड़िया मंडली के कलाकारों ने दी अपनी प्रस्तुति  

Spread the news

आकाश दीप
संवाददाता
उदाकिशुनगंज, मधेपुरा

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार : उदाकिशुनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के खाड़ा पंचायत के वरहकोल में सोमवार से लगातार 48 घंटे अष्टयाम संकीर्तन रामधुनी महायज्ञ का आयोजन कराया गया है।

अष्टयाम संकीर्तन रामधुनी महायज्ञ आयोजन का शुभारंभ उदाकिशुनगंज पश्चिमी जिप सदस्य अमन कुमार यादव ने फीता काटकर विधिवत रूप से किया। अष्टयाम संकीर्तन में खगड़िया से श्री शारदा संगम मनोज तिवारी कीर्तन मंडली, मधेपुरा झेलाड़ी से शिव संगीत कीर्तन मंडली, सहरसा भभरा  से शंकर गणेश शारदा रामलीला मंडली, नेपाल से श्री दुर्गा महिला मंडली के कलाकारों द्वारा एक से एक भक्तिमय प्रस्तुति दी गई। कई झांकियां निकाली गई। लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का मनोबल बढ़ाया।

भारी संख्या में दर्शक अष्टयाम कार्यक्रम देखने को पहुंचे हुए थे। हरे राम हरे कृष्ण के गीतों के अलग अलग ताल पर गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जवाहर महतों, बेचन मंडल, चानो मुखिया, देवो मुखिया, गज्जो मुखिया, जयजयराम महतो, शंकर शाह, अनिल मंडल, फुटिस मुखिया, नीरो मुखिया, सुधीर महतों व अन्य ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।


Spread the news