मधेपुरा : होली के मद्देनजर उदाकिशुनगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

Spread the news

होली में शराब पीकर डाला रंग में भंग तो होगी कड़ी कार्रवाई:- थानाध्यक्ष जे के सिंह

प्रिंस कुमार मिठ्ठू
संवाददाता
बिहारीगंज, मधेपुरा

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार : आदर्श आचार संहिता को लेकर होली में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। होली हिंदुओं के मुख्य पर्व में से एक माना जाता है। होली में हुड़दंगियों पर नकेल कसने को लेकर उदाकिशुनगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष जे के सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।  बैठक में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और गणमाण्य लोगों ने हिस्सा लिया।

बैठक मैं थाना अध्यक्ष जेके सिंह ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। इस त्यौहार में सभी वर्गों के लोग रंग गुलाल उड़ाते प्रेम सौहार्द आपसी भाईचारा व सामाजिक समरसता कायम करने का संकल्प लेते है। उन्होंने सभी वर्गों के लोग से अपील किया कि आपसी सौहार्द कायम कर एक दूसरे से मिलजुल कर होली मनाएं। शराब पीकर होली के रंग में भंग डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होली के दौरान अश्लील भोजपुरी गीतों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।  थाना क्षेत्र में पर्व के दौरान सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी।

वहीँ विधि व्यवस्था को कायम रखने हेतु होली के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों को जगह-जगह तैनात किए जाएंगे।  त्यौहार के दौरान संवेदनशील स्थानों को चिन्हित चौक-चौराहों पर बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इस दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमलेश्वरी प्रसाद मेहता ने बैठक में थानाध्यक्ष से निवेदन किया कि आज तक के सभी शांति समिति की बैठकों में उदाकिशुनगंज मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने की बात कही गई पर उस पर आज तक अमल नहीं किया गया जो खेद जनक है। 

मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष खोखा सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह, सीपीआई नेता उमाकांत सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमलेश्वरी मेहता, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मंटू कुमार यादव, गंगेश महतो, बाल किशोर गुप्ता, मो निजामुद्दीन, मुखिया अनिल मेहतर, अशोक कुमार यादव, देवनारायण राम, टीपू मिश्रा, अमरेंद्र कुमार, उपसरपंच पवन कुमार, वार्ड सदस्य कमरुल हौदा, रामदेव राम, मुखिया संजीव कुमार झा, हरदेव मेहता, राजद प्रखंड अध्यक्ष मो अली, विद्याकर शर्मा, बबलू यादव, सुशील मंडल, जय किशोर मेहता, विनोद प्रसाद यादव, पप्पू मंडल, रितेश कुमार सिंह, सुबोध चौधरी उर्फ गणगण झा, ध्रुव कुमार ठाकुर, मुकेश कुमार, घनश्याम मंडल आदि मौजुद थे।


Spread the news