दरभंगा : भाजपा की महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ दरभंगा आगमन, आयुष्मान कॉर्ड का हुआ वितरण

Sark International School
Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला के द्वारा जिला अध्यक्ष डॉक्टर धर्मशिला गुप्ता के अध्यक्षा में करिया गाछी हरपट्टी बहादुरपुर में महिला चौपाल का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहातकर, राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती एवं प्रदेश अध्यक्ष अनामिका सिंह ने भाग लिया। वहां पर उपस्थित सैकड़ों महिलाओं के बीच भूमि पर महिला के साथ बैठ कर आयुष्मान भारत के तहत 500000 का मुफ्त इलाज हेतु कार्ड का वितरण किया।

Sark International School

अपने संबोधन में विजया रहाटकर ने कहा की देश की आधी शक्ति महिला है। आज महिला घर के चहारदीवारी से निकल कर भय मुक्त वातावरण में उर्जा के साथ पुरुषो के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर कार्य कर देश को प्रगति की ओर ले जा रही है। नरेंद्र मोदी के सरकार में महिलाओं के उत्थान हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुरूआत किया गया। सरकार का हर दिन महिला उत्थान के प्रति सोच है जिसका लाभ प्रत्येक परिवार मे देखा जा रहा है। आज महिला को शोच के लिए समय का इंतजार नही करना पड्ता है सभी घरो मे महिला शौचालय का निर्माण हो रहा है।प्रत्येक परिवार को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस दिया जा रहा है जिससे धुआँ से होने बाली बिमारी से मुक्ति मिलती है।

इस कार्यकर्म को सम्वोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्षा अनामिका सिंह ने कहा की भरतीय जनता पार्टी के सरकार द्वारा बलत्कार पर सीधे फासी की सजा और तीन तलाक को गैर कानूनी घोषित किया और मुस्लिम महिला को सम्मान दिलाने का कार्य किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को घर घर तक पहूंचाने का कार्य किया।

कार्यकर्म की शुरुआत महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता द्वारा मखान के माला, मिथिला पेंटिंग, पाग, चादर से किया गया। मंच संचालन संगीता साह के द्वारा किया गया।

इस कार्यकर्म मे जिला अध्यक्ष हरि सहनी, मीना झा, अमलेश झा, जिला पार्षद गौरी देवी, वीणा कुमारी मिश्रा, रेखा देवी, ज्योति कृष्ण झा, आदित्य नारायण मन्ना, सन्तोष पासवान, पंकज झा, संजीव गुप्ता, विकास चौधरी के साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Spread the news
Sark International School