
संवाददाता
बिहारीगंज, मधेपुरा
पुरैनी/मधेपुरा/बिहार : जिले के पुरैनी प्रखंड के कुरसन्दी पंचायत अंर्तगत बलिया गांव मे हर साल की भांति इस साल भी कृषि सह विकास मेला का आयोजन हो रहा है।
उक्त बातों की जानकारी मेला कमिटी के अध्यक्ष राजाराम मेहता, सदस्य पिकेश मेहता, जयंत कुमार और राजनंदन कुमार ने दिया।
उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को कृषि मंत्री बिहार सरकार प्रेम कुमार दिन के 2 बजे इस मेले का उद्घाटन करंगे। वहीँ मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद रहेंगे, कार्यक्रम की अद्यक्षता लोजद के प्रदेश महासचिव जयप्रकाश सिंह करेंगे।

इसके अलावा रात में मजफ्फरपुर के म्युजिकल ग्रुप के द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। मेले में कृषि उपकरण यंत्र के साथ कृषि स्टाल भी लगाया जाएगा। 12 फरवरी को रात में प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा।