दरभंगा : लूटपाट व महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ की प्राथमिकी, क्या सही क्या गलत, जांच का विषय

Spread the news

ज़ाहिद अनवर (राजु) / दरभंगा

दरभंगा/बिहार : आए दिन इस तरह की घटनाएं होना आम बात सी है जो जाँच के बाद पता चल पाएगा। आज लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज मुहल्ले में वर्षों से रह रहे एक परिवार का मकान तोड़े जाने और महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि रविवार सुबह मुहल्ले के ही रहने वाले राम लखन सिंह, भरत साह, रौशन कुमार डैनी, साजन कुमार समेत 15-20 लोग अग्नेयास्त्र व परंपरागत हथियार से लैस होकर उनके घर में घुस गए और लूटपाट की। वहीं उनका एक मात्र शौचालय पूरी तरह तोड़ दिया और उनके गले से सोने का चैन, मकान में ही चल रहा कंप्यूटर दुकान से कई कीमती सामान व 3 हजार रुपए लूट लिए। इतना ही नहीं महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की गई।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।


Spread the news