दरभंगा : बेहतर पुलिसिंग के लिए एसएसपी ने किया 10 थानाध्यक्षों को इधर से उधर

Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : बुधवार को दरभंगा के एसएसपी बाबू राम ने दस थानों के अध्यक्षों का स्थानांतरण किया है।

प्राप्त सूचना अनुसार लहेरियासराय में पद्स्थापित अवर निरीक्षक सीमा कुमारी को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है। अ.नि अजीत कुमार को थानाध्यक्ष कमतौल की कमान दी गई है। वहीं कमतौल थानाध्यक्ष धर्मपाल को जमालपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। शिव कुमार यादव अब जाले के थानाध्यक्ष होंगे। अ.नि राजन कुमार को बहेड़ी थानाध्यक्ष बनाया गया है।

Sark International School

इसी तरह अ.नि आशुतोष झा घनश्यामपुर थानाध्यक्ष होंगे। अ.नि विपिन कुमार को कोतवाली ओपी का अध्यक्ष बनाया गया है। अ.नि हरिकिशोर यादव ओपी अध्यक्ष फेकला, अ.नि निर्मल कुमार राम ओपी अध्यक्ष तिलकेश्वर होंगे और अ.नि सरवर आलम बेता ओपी अध्यक्ष बनाये गये हैं। इसी तरह पुलिस केन्द्र दरभंगा में पद्स्थापित 24 अवर निरीक्षक व सहायक अवर निरीक्षक को भी नये थानों में प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं 12 सहायक निरीक्षक व अवर निरीक्षक को भी एक थाने से दूसरे थाने में पद्स्थापित किया गया है।

नई जिम्मेदारियां मिलने से बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद की जा रही है।


Spread the news