By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Republican Times
Ad imageAd image
  • Home
  • National
  • International
  • State
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Font ResizerAa
The Republican TimesThe Republican Times
  • Home
  • National
  • International
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us

Top Stories

Explore the latest updated news!

मुरलीगंज में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

टेम्पू पर चोरी का सामान ले जाते एक युवक गिरफ्तार, चोरी के इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

मीरगंज ढाला पर डायवर्सन की मांग को लेकर सड़क पर उतरे राजद-भाकपा कार्यकर्ता

Stay Connected

Find us on socials
28.3KFollowersLike
294FollowersFollow
548FollowersFollow
13.7KSubscribersSubscribe
Follow US
Latest News

मीरगंज ढाला पर डायवर्सन की मांग को लेकर सड़क पर उतरे राजद-भाकपा कार्यकर्ता

TRT Desk
Last updated: 6 October, 2026 6:24 pm
By TRT Desk
23 Views
Share
4 Min Read
SHARE

ओवरब्रिज निर्माण से पहले डायवर्सन बनाने की मांग, सड़क जाम कर जताया आक्रोश

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : मधेपुरा-मुरलीगंज मुख्य मार्ग (एनएच-231) पर मीरगंज ढाला के निकट डायवर्सन निर्माण और ओवरब्रिज का काम शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर राजद एवं भाकपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जनाक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कुछ समय के लिए यातायात बाधित कर जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि मीरगंज ढाला के निकट बिना वैकल्पिक डायवर्सन बनाए लंबे समय से ओवरब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि जोरगामा और रतनपट्टी की जर्जर सड़कें लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। इन सड़कों की स्थिति ऐसी है कि आवागमन करना जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल डायवर्सन निर्माण कराने तथा जोरगामा और रतनपट्टी की सड़कों का निर्माण कराने की मांग की।

रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग

प्रमोद प्रभाकर ने आरोप लगाया कि इलाके में देर रात पुलिस की नियमित गश्ती नहीं होने के कारण जोरगामा, रतनपट्टी सहित आसपास के क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात में नियमित गश्ती सुनिश्चित करने की मांग की।उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी इन मांगों की अनदेखी जारी रही तो महागठबंधन के कार्यकर्ता आंदोलन को और व्यापक करने के लिए बाध्य होंगे।

डायवर्सन के बिना निर्माण से जनता परेशान

राजद के प्रदेश महासचिव डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि डायवर्सन की व्यवस्था किए बिना सड़क और ओवरब्रिज निर्माण का काम आगे बढ़ाने से आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के लिए आवंटित राशि के उपयोग में अनियमितता के कारण जनता को नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से अविलंब डायवर्सन निर्माण कराने की मांग की और कहा कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

नहर के रास्ते डायवर्सन बनाने का सुझाव

प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कहा कि मीरगंज नहर के रास्ते डायवर्सन का निर्माण किया जा सकता है। इसके अलावा रहिका ढाला से मुख्य सड़क को जोड़कर भी वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जा सकता है। नेताओं ने कहा कि प्रशासन चाहे तो इन विकल्पों पर तत्काल काम शुरू कराकर लोगों की परेशानी कम कर सकता है।प्रदर्शन को राजद प्रखंड अध्यक्ष इरफान अहमद, भाकपा अंचल मंत्री रमेश कुमार शर्मा, वरीय नेता अनिल भारती, सहायक अंचल मंत्री मोहम्मद सिराज, राजद नगर अध्यक्ष सुशील यादव एवं वरीय नेता उमेश यादव समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

प्रदर्शन में राजद नेता डॉ. नजीर, धर्मेंद्र यादव, मोहम्मद जुबेर, रामकुमार यादव, मोहम्मद मुन्ना आलम, बबलू रजक तथा भाकपा नेता रोशन कुमार यादव, विवेक यादव, रंजीत वर्मा, डॉ. सोनेलाल महतो, सुरेंद्र किस्कू, बालकृष्ण यादव, प्रदीप कुमार और धर्मेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मीरगंज ढाला पर तत्काल डायवर्सन निर्माण, ओवरब्रिज निर्माण में तेजी, जोरगामा एवं रतनपट्टी सड़क का निर्माण तथा क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुरलीगंज में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
  • टेम्पू पर चोरी का सामान ले जाते एक युवक गिरफ्तार, चोरी के इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद
  • मीरगंज ढाला पर डायवर्सन की मांग को लेकर सड़क पर उतरे राजद-भाकपा कार्यकर्ता
  • मधेपुरा पहुंची AIYF-AISF की छात्र-नौजवान यात्रा, 28 सितंबर के पटना मार्च की अपील
  • डीआईजी के ‘नशामुक्त कोसी अभियान’ का असर, जमीयत उलमा की बैठक में नशामुक्ति पर जोर

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Latest News

प्रेमिका से फोन पर हुई अनबन, युवक ने फंदे से लटक कर की ख़ुदकुशी  

By TRT Desk
Latest News

ऑल इंडिया मुस्लिम विमेंस एसोसिएशन ने रमज़ान स्पेशल प्रोग्राम 2026 की घोषणा की

By TRT Desk
Latest News

मधेपुरा : महिला को गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी राजेश यादव न्यायालय में किया आत्मसर्पण

By TRT Desk
Latest News

मधेपुरा : प्रत्याशियों के व्यय पंजी की विधिवत लेखा परीक्षा प्रारंभ

By TRT Desk

About us

द रिपब्लिकन टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी अटूट आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। पोर्टल के आदर्श डॉ. देबाशीष बोस हैं, जिनका मूलमंत्र है- “पत्रकारिता एक मिशन है।

Contact us: [email protected]

Facebook X-twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. The Republican Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?