बिहारीगंज/मधेपुरा/बिहार : मंगलवार को बिहारीगंज हाई स्कूल मैदान परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य प्रबंधक अरुण कुमार ने बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर सिंघेश्वर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अनिल कुमार बंधुओ ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की सामाजिक सोच और उनके द्वारा संविधान में दिए गए अधिकार आज भी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इस दौरान युवा नेता अभिषेक कुमार दर्वे, भास्कर सिंह, मिथिलेश पासवान, प्रभात यादव, केके चौधरी सेवानियुक्त सिविल सर्जन, सहित अन्य लोग ने बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डाले।
मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।
गुलजार आलम की रिपोर्ट

