मधेपुरा/बिहार : जिला के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत वार्ड संख्या 12 से नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित परिवार की ओर से उदाकिशुनगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है. आवेदन में पंचायत के मुखिया मनी सहनी समेत कई लोगों पर आरोप लगाया है. दिए गए आवेदन के अनुसार गोपालपुर निवासी संजय कुमार उर्फ टिक्कू ने बताया कि 3 अप्रैल 2026 को रात्रि 2 बजे करीब उनकी नाबालिग पुत्री घर पर थी. उसी दौरान गांव के कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस आए और लड़की जबरन हथियार का भय दिखाकर अपने साथ ले गए.
जब हमलोगों ने उसके घर पर जाकर इस बाबत विरोध किया तो सभी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित ने आवेदन में आरोप लगाया है कि इस घटना में दिलखुश कुमार, मुकेश सहनी, अजीत कुमार आभा देवी और अन्य अज्ञात के साथ साथ पंचायत के मुखिया मनी साहनी का भी नाम शामिल है. सभी आरोपियों पर मिलकर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है. पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद से नाबालिग लड़की का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे परिवार के लोग काफी चिंतित और भयभीत हैं. परिजनों ने आशंका जताई है कि लड़की के साथ किसी अनहोनी की घटना भी हो सकती है.
इस मामले में पीड़ित संजय कुमार उर्फ टिक्कू ने उदाकिशुनगंज थाना पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर नाबालिग लड़की को जल्द सकुशल बरामद करने और सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं घटना के संदर्भ में मुखिया मनी सहनी ने बताया कि मेरा पुत्र जो पटना में रह रह रहा था. मोबाइल से नाबालिग लड़की से संपर्क स्थापित कर शुक्रवार की रात फरार हो गया है. जिसकी खोजबीन की जा रही है. जल्द हीं लड़का और लड़की का पता लगाकर पुलिस को सौंप दिया जायेगा. वहीं इस संबंध में उदाकिशुनगंज थाना पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की.

