मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : मुरलीगंज के काशीपुर स्थित बी.आर. ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सत्रांत समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मौसम सिंह, निदेशक मानव सिंह, नपं अध्यक्षा सर्जना सिद्धि,डॉ. रूपेश कुमार, डॉ. साकेत कुमार एवं डॉ. मनोज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट डायरेक्टर कुमार गौरव ने किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि घोषित परिणाम पूरे वर्ष की मेहनत का प्रतिफल है और विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह परिश्रम करते रहना चाहिए।लाइब्रेरी व एआई क्लास का उद्घाटनसमारोह के दौरान विद्यालय के निदेशक मानव सिंह ने पुस्तकालय (लाइब्रेरी) एवं कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा के साथ-साथ एआई की पढ़ाई भी प्रारंभ की जाएगी।टॉपर्स को साइकिल व सम्मानविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. मौसम सिंह द्वारा स्कूल के टॉपर्स को साइकिल देकर सम्मानित किया गया।प्री-प्राइमरी टॉपर: समीक्षा रानीप्राइमरी टॉपर: वेदांत बलादित्यसीनियर टॉपर: अंगद कुमारइसके साथ ही सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।प्राचार्य डॉ. मौसम सिंह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के शैक्षणिक विकास में अभिभावकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि अगली कक्षा में प्रवेश के साथ विद्यार्थियों को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी।लगातार चौथी बार टॉपर बना अंगद कुमारविशेष रूप से उल्लेखनीय है कि अंगद कुमार लगातार चौथी बार विद्यालय का टॉपर बना है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट

