समस्तीपुर : विभूतिपुर विधायक ने अलग-अलग विद्यालय में विद्यालय भवन का रखा आधारशिला

Sark International School
Spread the news

रंजीत कुमार
संवाददाता
विभूतिपुर
समस्तीपुर

विभूतिपुर /समस्तीपुर/बिहार : विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामबालक सिंह ने आज अलग-अलग विद्यालय में विद्यालय भवन निर्माण कार्य का आधारशिला रखा। प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोल कल्याणपुर गढ़ विद्यालय मे विद्यालय भवन निर्माण कार्य का आधारशिला स्थानीय विधायक रामबालक सिंह व विभूतिपुर उप प्रमुख रामनाथ राय ने संयुक्त रूप रखा।

इस अवसर पर कल्याणपुर उत्तर पंचायत के पंचायत समिती सदस्य नकुन चौधरी, पूर्व मुखिया रणवीर कुमार विनोद, संकुल समन्यवक राजीव झा, रमेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे । वही दूसरी ओर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय केराय मुसहरा और मुस्तफापुर पंचायत के मुस्तफापुर पश्चिमी उर्दू विद्यालय मे विद्यालय भवन का आधारशिला स्थानीय विधायक व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने रखा।

मौके पर केराय पंचायत के मुखिया यमुना प्रसाद सिंह, सरपंच अरूण कुमार सिंह, चकहबीब के मुखिया मो हमीद, शिव दयाल यादव, सहित जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता मौजूद थे।


Spread the news
Sark International School