नगर निकाय सरकार : मधेपुरा जिले के छः नगर निकायों के नव निर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

Spread the news

मधेपुरा/बिहार : जिले के छह नगर निकायों मधेपुरा नगर परिषद, उदाकिशुनगंज नगर परिषद, आलमनगर नगर पंचायत, सिंहेश्वर नगर पंचायत, मुरलीगंज नगर पंचायत एवं बिहारीगंज नगर पंचायत के चुनाव में नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद का शुक्रवार को शपथ ग्रहण का आयोजन पूर्व निर्धारित स्थान एवं पूर्व निर्धारित अधिकारियों के द्वारा किया गया. मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद के शपथ ग्रहण के बाद जिले के छह नगर निकायों के सरकार का गठन हो गया है. शपथ ग्रहण होने एवं शपथ ग्रहण पत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद अब अधिकारिक तौर पर छह नगर निकायों के कार्यों की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद के कंधे पर आ चुकी है. जनप्रतिनिधियों के द्वारा नगर परिषद एवं नगर पंचायत के विकास का कार्य किया जायेगा. शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद को मौजूद अधिकारियों ने संबोधित कर नगर परिषद एवं नगर पंचायत के विकास के लिए आपस में मिलजुल कर कार्य करने की बात कही.

एडीएम ने जनप्रतिनिधियों को दिलवाई शपथ : मधेपुरा नगर परिषद मधेपुरा के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण एडीएम रवींद्रनाथ प्रसाद सिंह के द्वारा जिला मुख्यालय के डीआरडीए परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में की गई. जहां मधेपुरा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार भी उपस्थित थे. उदाकिशुनगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो तारीक के नेतृत्व में उदाकिशुनगंज अनुमंडल स्तरीय सभा कक्ष में की गई. आलमनगर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिंहा के नेतृत्व में आलमनगर स्थित प्रखंड स्तरीय सभागार में की गई.

मुरलीगंज में सदर एसडीएम ने दिलवाई शपथ : बिहारीगंज नगर पंचायत बिहारीगंज के मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण उदाकिशुनगंज के डीसीएलआर कुंदन कुमार के नेतृत्व में बिहारीगंज स्थित प्रखंड स्तरीय सभागार में की गई. मुरलीगंज नगर पंचायत मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण सदर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में मुरलीगंज स्थित प्रखंड स्तरीय सभागार में की गई. सिंहेश्वर नगर पंचायत मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण मधेपुरा के डीसीएलआर सुजीत कुमार के नेतृत्व में सिंहेश्वर स्थित प्रखंड स्तरीय सभागार में की गई.

मुरलीगंज

निर्धारित स्थान पर अधिकारियों से मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद ने लिया शपथ : मधेपुरा नगर परिषद, उदाकिशुनगंज नगर परिषद, आलमनगर नगर पंचायत, सिंहेश्वर नगर पंचायत, मुरलीगंज नगर पंचायत एवं बिहारीगंज नगर पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में निर्धारित स्थान पर अधिकारियों के द्वारा मुख्य पार्षद पद पर मधेपुरा नगर परिषद से कविता कुमारी साहा, उदाकिशुनगंज नगर परिषद से अनुसूइया देवी, आलमनगर नगर पंचायत से गुड़िया देवी, मुरलीगंज नगर पंचायत से सर्जना सिद्धि, सिंहेश्वर नगर पंचायत से पूनम देवी एवं बिहारीगंज नगर पंचायत से नीतू देवी ने शपथ ग्रहण किया. वहीं उपमुख्य पार्षद पद पर मधेपुरा नगर परिषद से पुष्पलता कुमारी, उदाकिशुनगंज नगर परिषद से मिंकी कुमारी, आलमनगर नगर पंचायत से रानी देवी, मुरलीगंज नगर पंचायत से आनंद कुमार उर्फ श्याम ठाकुर, बिहारीगंज नगर पंचायत से गुड़िया कुमारी एवं सिंहेश्वर नगर पंचायत से मो परवेज आलम ने शपथ ग्रहण किया.

उदाकिशुनगंज

मधेपुरा नगर परिषद के पार्षद : मधेपुरा नगर परिषद के भारती कुमारी, विशनी देवी, शशि कुमार, अनिता भारती, कुमारी रूबी, कल्याणी कुमारी, जय शंकर, माला देवी, मनीष कुमार, बीबी नुजहत परवीन, इसरार अहमद, प्रमोद प्रभाकर, पूजा कुमारी, माया देवी, सुप्रिया रानी, मंजू देवी, अजय कुमार, रेणु देवी, कंचन कुमारी, कुमारी मेघा, कविता देवी, गोनर ऋषिदेव, बिमल देवी, अशोक कुमार यादव, राम नारायण प्रसाद कनोजिया एवं रीता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए शपथ ग्रहण लिया.

उदाकिशुनगंज नगर परिषद के पार्षद : उदाकिशुनगंज नगर परिषद के संजू भारती, अनिशा कुमार, मो शूएब उद्दीन, संजय कुमार पूर्व, गायत्री देवी, पवन मंडल, गीता देवी, संजो देवी, अरहुला देवी, नथिया देवी, मो फारूख, कविता देवी, रानी देवी, रीना देवी, कुमार अभिषेक, रानी देवी, अजय कुमार, रमन कुमार राणा, सीता देवी, साक्षी कुमारी, नित्यानंद प्रसाद यादव, विनोद कुमार यादव, नाज प्रवीण रानी, बीबी रोशन, अमिता देवी एवं अर्जुन दास ने वार्ड पार्षद पद के लिए शपथ ग्रहण लिया.

आलमनगर नगर पंचायत के पार्षद : आलमनगर नगर पंचायत के अरूणा देवी, मीणा देवी, रेणु देवी, प्रीति कुमारी, सीला देवी, बुधनी देवी, कृष्ण कुमार रजक, रविना कुमारी, प्रीति देवी, ममता देवी, पार्वती देवी, सुनील कुमार चौधरी, निशा मिश्रा, रजनीश कुमार, सुरज कुमार, साधना कुमारी, रमेश सिंह, गुंजन भारती, कुंदन कुमार, संतोष कुमार एवं कांचन कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए शपथ ग्रहण लिया.

  सिंहेश्वर नगर पंचायत के पार्षद : सिंहेश्वर नगर पंचायत के शंकर प्रसाद चौधरी, रंजू देवी, इंद्रजीत कुमार, रंजीत कुमार सिंह, अर्चना देवी, प्रदीप राम, बिंदेश्वरी राम, केली देवी, नीलू देवी, बजरंग कुमार, आफताब अहमद एवं चांदनी देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए शपथ ग्रहण लिया.

मुरलीगंज नगर पंचायत के पार्षद : मुरलीगंज नगर पंचायत के इरशाद आलम, शंकर कुमार रजक, मो रइश, आशा देवी, अनिता देवी, प्रियंका कुमारी, उदय कुमार चौधरी, लक्खी रानी पाल, पूनम देवी, अनिता कुमारी, निर्मल कुमार पासवान, शैलेंद्र कुमार, जगदीश साह, उषा देवी एवं पूनम देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए शपथ ग्रहण लिया.

बिहारीगंज नगर पंचायत के पार्षद : बिहारीगंज नगर पंचायत के अंजू देवी, गुड़िया कुमारी, आजाद, बिलकिश खातून, रूकसार खातून, मनोज प्रसाद यादव, बिंदू देवी, बबम कुमार राय, चानो देवी, अरूण कुमार नायक, चुन्नी कुमारी, ठाकुर रविंद्र नाथ, रोहित कुमार एवं चांदनी कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए शपथ ग्रहण लिया.

अमित अंशु की रिपोर्ट


Spread the news