उदाकिशुनगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर मोहनकांत ठाकुर ने की जीत दर्ज

Spread the news

मधेपुरा/बिहार : बार एसोसिएशन उदाकिशुनगंज के द्विवार्षिक आम चुनाव 2022 में डटे विभिन्न पदों के 38 प्रत्याशियों का मतगणना के बाद 22 अधिवक्ता प्रत्याशियों का परिणाम घोषित कर विजेता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

निर्वाचन पदाधिकारी श्यामल किशोर यादव ने बताया कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए मोहन ठाकुर महासचिव पद के लिए परमानंद यादव संयुक्त सचिव के दो पद के लिए मनेंद्र कुमार सिन्हा एवं अनिता आचार्य कोषाध्यक्ष पद के लिए गणेश कुमार राय अंकेक्षक समिति के 2 पद के लिए चंद्र मोहन वर्मा एवं संतोष कुमार निगरानी समिति के 3 पद के लिए गणपति मेहता शिव कुमार यादव द्वितीय एवं मनजीत कुमार कार्यकारिणी समिति के 12 पद के लिए विनोद कुमार मेहता आलोक कुमार यशवंत कुमार प्रभात कुमार अरुण कुमार शाह राजाराम कुमार प्रशांत कुमार प्रसून केदार राय दिनेश मंडल शशि अभिषेक अमरेंद्र कुमार पाठक संजय कुमार निर्वाचित घोषित किया गया।

 श्री यादव ने बताया कि अध्यक्ष प्रत्याशी सुबोध कुमार सिंह को 110 एवं मोहन कांत ठाकुर को 117 महासचिव प्रत्याशी परमानंद यादव को 129 एवं संजय कुमार मिश्र को 99 संयुक्त सचिव प्रत्याशी शंकर कुमार मंडल को 96 मनिंद्र कुमार सिन्हा को 114 शिव कुमार यादव को 98 अनीता आचार्य को 107 कोषाध्यक्ष प्रत्याशी गणेश कुमार राय को 140 सज्जन मोहन ठाकुर को 86 अंकेक्षक समिति प्रत्याशी संतोष कुमार को 106 चंद्र मोहन वर्मा को 155 अरुणेश कुमार को 72 बुलंद प्रसाद यादव को 81 निगरानी समिति प्रत्याशी गणपति मेहता को 165 मनजीत कुमार को 144 शिव कुमार यादव द्वितीय को 170 मुकेश पाठक को 12 3 मत क मत पड़े उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज रंजन एवं उदय शंकर झा उप सचिव पद के लिए तपेंद्र कुमार मेहता पुस्तकालय समिति पद के लिए सुनील कुमार पासवान एवं अभिनेशर मिश्रा पूर्व में ही निर्विरोध घोषित किया गया है। बार एसोसिएशन के 251 अधिवक्ता मतदाता में से 228 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान कराने में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण सिंह कार्यालय सहायक बंगाली मंडल अनुसेवक लड्डू मंडल सक्रिय दिखे।

दुर्गा यादव संवाददाता द रिपब्लिकन टाइम्स
दुर्गा यादव
संवाददाता
द रिपब्लिकन टाइम्स

Spread the news