राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग

Sark International School
Spread the news

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव के निधन उपरांत रविवार को अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या लोगों की उमड़ पड़ी, पूर्व मंत्री सहित आमजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया गया कि जगदीश बाबू लंबे समय बीमार चल रहे थे। शनिवार की दोपहर हरिपुर कला गांव स्थित अपने निज  आवास पर अचानक दैहिक लिला समाप्त कर स्वर्गलोक सिधार गए। 16 जनवरी 1922 जगदीश प्रसाद यादव का जन्म हुआ था। वे समाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते थे, राजद के प्रखर नेता थे।  राजद संगठन में जिला से लेकर राष्ट्रीय परिषद तक अनेक पदों पर रहकर अपने कुशल व्यवहार एवं नेतृत्व क्षमता से  राजद के लिए काम किया।

रविवार को हिन्दु रिति रिवाज के साथ उनका पार्थिव शरीर को पंच तत्व में विलीन हो गया। पुत्र राजेश रतन मुन्ना ने मुखाग्नि दिया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्षा मंजू देवी, राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, पूर्व मंत्री प्रो चंद्रशेखर यादव, डाॅ मनोज कुमार यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष रघुनंदन दास, नपं मुख्य पार्षद श्वेत कमल बोआ, पूर्व मुखिया डॉ लक्ष्मी कुमारी, देव किशोर यादव, विश्वजीत कुमार पिंटू मुखिया, सिंघेश्वर जिप सदस्य रूपम राय, उमाकांत प्रसाद यादव, डॉ अशोक कुमार, गौतम कुमार कृष्णा, उमेश यादव, प्रभास मुखिया, पंचायत रघुनाथपुर मुखिया अमित कुमार, कालेन्द्र यादव, महावीर यादव, विवेकानंद यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष सर्जना सिद्धि, सुजीत कुमार शास्त्री, प्रशांत यादव,सहित आमलोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया

Sark International School
मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

Spread the news
Sark International School