मधेपुरा : मुरलीगंज में टेम्पू पलटने से एक महिला की मौत, दो घायल

Spread the news

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : थाना क्षेत्र के वृंदावन नहर पर मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे टेम्पू पलटने से टेम्पू सवार एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य दो सवारी गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी अनुसार मृत 50 वर्षीय महिला सुलेना देवी जो अन्य महिला व बच्ची के साथ अपने मायके भेलाही से वृंदावन होते हुए बेलो चामगढ़  लुकेशरी स्थान  मंदिर पूजा करने जा रही थी। इसी क्रम में टेम्पू के पलटने से घटना घटित हुई। जिसमे एक महिला की मौत अन्य दो सवारी भेलाही वार्ड 5 निवासी मिला देवी और मुन्नी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई।

लोगों ने बताया कि टेम्पू चालक नशे में धूत था। टेम्पू के पलटने से पूर्व भी वृंदावन के समीप कई बार एक्सीडेंट होते होते बचा था। लेकिन दीनापट्टी से दक्षिण काशीपुल समीप नहर पर टेम्पू दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी व घायलो को छोड़कर चालक चोरी – छिपे भाग निकला।

वहीं घटना स्थल पर पहुँचे एएसआई राकेश सिंह ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया। अन्य घायलों को ईलाज हेतु अस्पताल भेजा।


Spread the news