अधिवक्ता विनोद आजाद का तिलकामांझी राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन होने से लोगो मे खुशी

Spread the news

कौनैन बशीर
वरीय उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : विगत 25 वर्षों से लेखक-पत्रकार एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े विनोद आजाद का चयन “तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान 2020” के लिए किया गया है। अंग मदद फाउंडेशन भागलपुर, स्वाधीनता सेनानी शुभकरण चूड़ीवाला की याद में ‘तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान’ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे प्रतिष्ठित लोगों को सम्मान देती आ रही है। इस बार मधेपुरा जिले के चौसा के रहने वाले विनोद आजाद का चयन किया गया है, जो लेखक के साथ साथ अभी उदाकिशुनगंज व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता के पद पर भी कार्यरत हैं। श्री आजाद 1994 से पत्रकारिता के साथ साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए हैं।

उक्त आशय की जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष लतांत प्रसून ने पत्र जारी कर दी। उन्होंने बताया कि विनोद आजाद कोसी एवं अंग जनपद में हुए स्वाधीनता आंदोलन एवं ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों पर आलेख एवं तीन पुस्तक प्रकाशित कर लेखनी के क्षेत्र में एक मिसाल कायम किया है। इतना ही नही वे बापू की याद में स्थापित गांधी पुस्तकालय चौसा के संचालक सचिव भी हैं।

1994 में दैनिक अखबार में चयनित : विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने के बाद 1994 में दैनिक आज,1995 से 1997 तक प्रभात खबर,1997 से 2001 पटना से प्रकाशित जागो बहन एवं एचटी मीडिया समुह द्वारा प्रकाशित कादम्बनी पत्रिका दस वर्षों तक जिला संयोजक रहे, जबकि 2000 ई से 2014 तक दैनिक हिन्दुस्तान अखबार में कार्य कर चुके हैं। साथ ही मीडिया, पर्यावरण और सामाजिक सरोकार को लेकर राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में लगातार लिखते रहे हैं।

विनोद आजाद की अब तक 3 पुस्तकें प्रकाशित : विनोद आजाद की अब तक 3 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है, जिनमें कोसी के अमर सैनानी तनुक लाल, लोक गाथा बाबा विशुराउत चरवाहा धाम एवं कोसी के अमर सैनानी अमर जी साह जबकि कोसी अंचल में स्वाधीनता संग्राम प्रकाशन की प्रतीक्षा में है। शुरुआती दौर से मीडिया में रहने के साथ साथ लेखन और पत्रकारिता को एक प्रोफेशन के तौर पर देखते हुए लगातार काम करते आ रहे हैं।

श्री आजाद को तिलकामांझी राष्ट्रीय सम्मान हेतु चयन की सूचना पर लघु सिंचाई एवं विधि मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, विधायक निरंजन कुमार मेहता, पूर्व सांसद नरेश यादव, पूर्व मंत्री डॉ रेणू कुमारी कुशवाहा,पूर्व विधायक सिंहेश्वर मेहता, जिला पार्षद अनिकेत कुमार मेहता, गांधी पुस्तकालय के अध्यक्ष श्रवण कुमार पासवान, पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार, कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम राम, पूर्व सचिव डॉ अंबिका प्रसाद गुप्ता, प्रो विजय कुमार गुप्ता, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अनिल पोद्दार, साहित्यकार डॉ प्रमोद कुमार सूरज, डॉ अर्जुन मंडल, प्राचार्य उत्तम कुमार, प्रो उमेश विद्यार्थी, अजय खुशबू ,सुनील अमृतांशु, साहित्यकार कुंदन घोषईवाला, संजय कुमार सुमन, सुबोध सौरभ, याहिया सिद्दीकी, पत्रकार कौनैन बसीर, विनोद विनीत, दिलीप दिप, धर्मेंद्र मिश्रा, गौरव कबीर, वसीम अख्तर, सुरेन्द्र कुमार, अभिषेक आचार्य, प्रदीप आर्य, इमदाद आलम, अरुण कुशवाहा, संजय कुमार, मनीष अकेला, अभिमन्यु सिंह, साजन कुमार, आरिफ आलम, सौरभ सुमन, प्रभात शैलेश, गुलजार आलम, आरिफ आलम आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।


Spread the news