मधेपुरा : लाभुकों ने डीलर पर लगाया राशन किरासन गबन का आरोप

Spread the news

वसीम अख्तर
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : जिले के पुरैनी प्रखंड के मकदमपुर पंचायत के नवगछिया बासा के दर्जनों लाभुकों ने जन वितरण प्रणाली विक्रेता पर दो माह का राशन और किरासन गबन करने का आरोप लगाया है। लाभुकों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधियों से राशन किरासन गबन करने की शिकायत की है। आक्रोशित लाभुकों ने गबन किये गये राशन-किरासन नहीं मिलने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है।

इस बाबत मकदमपुर वार्ड 4 नवगछिया बासा निवासी लाभुक मीना देवी, गीता देवी, ननकी देवी, रेणु देवी, जाशो देवी, राजेन्द्र प्रसाद यादव, रंजू देवी, संजो देवी, कुमकुम देवी, पनमा देवी, मिलन देवी, संध्या देवी, अनिता देवी, सोनी देवी, विन्दो देवी, सविता देवी ने बताया कि कोरोना महामारी राहत वाला जुलाई माह का खाद्यान्न चावल, गेहूं और दाल डीलर अनिरुद्ध मेहता गबन कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने सरकारी दर पर मिलनेवाले अगस्त माह का खाद्यान्न भी नहीं दिया है। लाभुकों ने कहा कि दोनों माह का किरोसीन तेल भी नहीं दिया है। सभी लाभुकों ने एक स्वर में कहा कि डीलर से बार-बार खाद्यान्न मांगे जाने के बाद भी नहीं दे रहा है।

आक्रोशित लाभुकों ने कहा कि राशन- किरासन नहीं मिलने पर डीलर के खिलाफ आंदोलन करेंगे। सोमवार को सामूहिक रूप से जिला पदाधिकारी को भी डीलर के मनमानी के खिलाफ शिकायत करेंगे‌।

वहीं इस बाबत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया मामले की शिकायत मिली है। सोमवार को जांचोपरान्त आवश्यक कारवाई की जाएगी।


Spread the news