दरभंगा : पप्पु यादव से प्रभावित होकर कई दलो के कार्यकर्ताओं ने ली जाप की सदस्य्ता

Spread the news

मो.आरिफ इकबाल की रिपोर्ट :

दरभंगा/बिहार : जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी के संरक्षक सह पूर्व सांसद पप्पू यादव के द्वारा किए जा रहे कामों की सराहना करते हुए आज कई दलो के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इसी क्रम में आज दरभंगा जिला अध्यक्ष डॉक्टर मुन्ना खान के आवासीय कार्यालय पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता उनके समक्ष ग्रहण की है। जिसमें मुख्य रुप से दरभंगा शहर के अलीनगर वार्ड  मो० रियाज, मो० कलीम, मो० मुन्ना, मो० शमशुल, मो० खुर्शीद, एंजाला हाशमी, मो० आबिद, अफसर हुसैन मो० अली, मो० शाकिर, आजाद खान, मोहन मंडल, दिनेश आनंद आदि प्रमुख है।

वहीं हायाघाट प्रखंड के उस्माहा निवासी मो० अंबर और रतनपुरा निवासी मो० अमजद खान ने भी जाप की सदस्यता 5 ₹की रसीद कटा कर ग्रहण कर ली है। सदस्यता देने के बाद जिलाध्यक्ष डा० मुन्ना खान इन लोगों का स्वागत माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया। वही प्रदेश से नवनियुक्त अकलियत जिला अध्यक्ष हामिद मुजफ्फर उर्फ चांद को बधाई दी और कहा कि इनके आने से पार्टी में अकलियत के युवा चेहरा को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और युवाओं के जोशो खरोश को देख कर पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव जी का हाथ दिन-ब-दिन मजबूत होता जा रहा है।

 पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष चुनमुन यादव ने मो० अंबर और अमजद खान को युवा सचिव का पदभार दिया।

इस मौके पर पार्टी के हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष सनाउल्लाह खान, बहेरी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, नगर अध्यक्ष पप्पू सरदार, महासचिव दस्तगीर अंसारी, नसीम खान,  नौशाद अहमद, काशिफ इकबाल, डॉ० वारिस,ईं० इरशाद आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


Spread the news