मधेपुरा : शारीरिक दूरी का पालन करने से दूर भागेगी महामारी- मुख्तार आलम

Spread the news

कौनैन बशीर
वरीय उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में कोरोना वायरस को लेकर जारी लाकडोन की स्थिति में लोगों को घरों में रहने और सावधानी बरतने की नसीहत दी जा रही है। जनप्रतिनिधि लोगों को संक्रमण के बारे में जागरूक कर रहे हैं। पंचायतों को सैनिटाइजर किया जा रहा है। लोगों के बीच मास्क, साबुन, हेंडवास, आदि का वितरण किया जा रहा है ।

रहटा फनहन पंचायत में मुखिया बीबी नुरानी द्वारा जरूरत के समान का वितरण किया जा रहा है। मुखिया द्वारा सरकार के निर्देश का पालन कराया जा रहा है। पंचायत में पूर्व प्रमुख मु. मुख्तार आलम खुद लोगों के घरों के सैनिटाइजर करने में लगे हुए हैं। वह गांव घुमघुम कर लोगों को संक्रमण से बचने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सावधानी और सजगता से ही महामारी से बचा जा सकता है। इसके लिए लोगों को लाॅकडान का पालन करना बेहद ही जरूरी है। पंचायत के रहटा चौक पर लोगों के बीच जरूरत के समान वितरण किए गए। जहां पंचायत के लोगों ने समान लिए।

वितरण के वक्त सोशल डिस्टेंडिंग का ख्याल रखा गया । इस दौरान पंचायत के वार्ड संख्या 12 में लोगों के बीच मास्क,  साबुन का वितरण किया गया। मुखिया ने बताया कि प्रत्येक परिवार में चार चार मास्क और दो साबुन दिया जा रहा है। वार्ड के 140 लोगों के बीच सामग्री का वितरण किया गया।

 मौके पर पंचायत सचिव कृति यादव, मुखिया बीबी नुरानी, पूर्व प्रमुख मो मुख्तार आलम,  मो इरशाद, मो मुश्ताक, मोहम्मद इस्माइल, शिवनंदन प्रसाद यादव, राजेंद्र यादव, रर्मेंद्र कुमार यादव, वकील मंडल,  राजद प्रखंड अध्य्क्ष मो सूरज, मु. चांद सरपंच अफरण, उप मुखिया दुलारी देवी, उप सरपंच मो सलाद्दीन,  पंचायत वार्ड संघ अध्यक्ष मो अशद, पूर्व मुखिया हाजी हारून राशिद, मो जैनुद्दीन आदि मौजूद थे।


Spread the news