नेपाली सिनेतारिका शिल्पा पोखरेल कर रही हैं भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू  

Spread the news

अनूप ना. सिंह
स्थानीय संपादक

दर्जनों सुपरहिट नेपाली फिल्मों की टॉप की सिनेस्टार अभिनेत्री शिल्पा पोखरेल अब भोजपुरी सिनेमा में फिल्म जय शम्भू से बतौर नायिका डेब्यू कर रही हैं। पशुपतिनाथ प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म शम्भू से वे युवा सुपरस्टार प्रदीप आर पांडेय चिंटू के साथ धमाकेदार एंट्री कर रही हैं। जिसमें वे काफी चैलेंजिंग भूमिका में नजर आने वाली हैं। लाजवाब अदा, मोहक नृत्य, मंत्रमुग्ध कर देने वाली अदायगी से शिल्पा भोजपुरिया सिनेप्रेमियों पर जादू चलाने वाली हैं। प्रदीप आर पांडेय चिंटू और शिल्पा पोखरेल की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से फिल्म जय शम्भू का टीजर रिलीज किया गया है, जिसे यूट्यूब पर मात्र एक ही दिन में 1.5 मिलियन से अधिक व्यूज मिला है। भोजपुरी सिने इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी फिल्म का टीजर एक ही दिन में 1.5 मिलियन व्यूज पार कर गया है। करोड़ों दिलों के किंग युवा सुपरस्टार प्रदीप आर पांडेय चिंटू की फुल एक्शन पैक्ड भोजपुरी फिल्म जय शम्भू का टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। भोजपुरी फ़िल्म जय शम्भू का टीजर एक्शन से भरपूर है। यह टीजर फैंटास्टिक व माइंडब्लोइंग है। टीजर देखने पर यह साबित हो जाता है कि यह फिल्म काफी रिच और भव्यता के साथ बनाई गई है, जोकि भोजपुरी सिनेमा के मेकिंग का नया इतिहास लिखने वाली है। फिल्म जय शम्भू के निर्माता व निर्देशक सोनू खत्री हैं। सह निर्माता विनोद कुमार ठाकुर, सजन राय, भरत शाह हैं। कथा पटकथा रमेश बोगती, संवाद बीरू ठाकुर ने लिखा है। गीतकार उमालाल यादव, संगीतकार रजनीश मिश्रा, ओम झा, सुदाम थापा हैं। छायांकन हरी लामा, नृत्य शिशिर खाती, मारधाड़ श्री श्रेष्ठा, संकलन बंदे प्रसाद का है। कार्यकारी निर्माता गोपाल शाह, राम पी भीटवाल, अर्जुन केसी हैं। प्रोडक्शन मैनेजर निलेश, एकनाथ पाटिल, बनबंशी सिद्धार्थ हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। पोस्ट प्रोडक्शन मोशन स्टूडियो तथा आई फोकस स्टूडियो में किया गया है।

मुख्य भूमिका में प्रदीप आर पांडेय चिंटू, शिल्पा पोखरेल, देव सिंह, सोनू खत्री, आकांक्षा दूबे, ध्रुब कोईराला, अनूप अरोरा, कालू राणा, कृष्णा महोतोया आदि हैं।


Spread the news