मधेपुरा : मुरलीगंज में दो किलो गाजा के साथ एक गिरफ्तार

Spread the news

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : मुरलीगंज प्रखंड के अंतर्गत बेलो पंचायत के वार्ड 1 में सोमवार को करीब ग्यारह बजे एक व्यक्ति को तत्कालिक घर से लगभग 2 किलो गाजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति 55 वर्षीय चंदेश्वरी यादव बेलो वार्ड 1 के निवासी हैं।

मिली सूचना के अनुसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को 2 किलो गाजा के साथ गिरफ्तार कर लिया हिरासत में लिया है। बताया गया कि इस दौरान एसआई त्रिलोकी शर्मा, एसआई मृत्युंजय झा, एएसआई मनोज कुमार पुलिस बल के साथ चंदेश्वरी यादव को गाजा के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति जेल भेजा जाएगा।


Spread the news