दरभंगा : अंचलपुर गाँव में आपसी झंझट में दस राउंड चली गोली, एक की मौत

Spread the news

पंकज कुमार की रिपोर्ट : 

मनीगाछी/दरभंगा/बिहार : बाजितपुर सहायक थाना क्षेत्र के पैकटोल पंचायत के अंचलपुर गाँव में आपसी झंझट के कारण गोली चली जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार घटना के सम्बंध में बताया जाता है शनिवार की शाम आपसी झंझट हुआ था। उस झंझट में प्रमुख के भाई राम प्रकाश यादव घायल हो गये। उसी आपसी झंझट के कारण रविवार को एक बार फिर प्रखण्ड प्रमुख पवन कुमार यादव के दरबाजे पर पूर्व मुखिया महेन्द्र यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विद्यानंद यादव के अगुवाई में प्रखण्ड प्रमुख पवन कुमार यादव के घर पर धावा बोला। दस राउंड गोली भी चली। जिसमे चनौर पंचायत स्थित लाहो गाँव निवासी जिवछ यादव के पुत्र शंकर यादव उम्र (35)की माथे पर गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक अपने घायल जीजा को देखने के लिए आये थे। घटना की सूचना मिलते ही मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार,बाजितपुर सहायक थानाध्यक्ष उदय शंकर,नेहरा सहायक थानाअध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा घटनास्थल पर पहुँचकर मामला को समझा बुझाकर शांत किया और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शंकर यादव की मौत की सूचना पर मृतक के घर में मातम पसर गया। पुरे गाँव शोक में डूब गया। मृतक की माता 65 वर्षीय राजबंशी देवी पत्नी रंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है जिसे देखकर वहाँ उपस्थित सभी लोगो के आँखों में आंंसू टपक रहा है।

वही मृतक के 15 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी11, वर्षीय रंजना कुमारी 09 वर्षीय नन्दनी कुमारी 13 वर्षीय पुत्र सुनील यादव का और भी रो रो कर बुरा हाल है। साथ ही घटना से अनबुझ 05 वर्षीय सबसे छोटे बेटे अमित यादव सबका मुँह देख रहे है। बताया जा रहा है कि मृतक मुम्बई में रहकर ड्रायवरी कर पुरे परिवार का एक मात्र सहारा था। 06 माह से गाँव में रह रहा था।


Spread the news