मधेपुरा : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Spread the news

अमित कुमार अंशु
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : बिहार महिला संघ के जिला शाखा द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं के बीच एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित इंडो अमेरिकन प्री मॉन्टेसरी स्कुल में किया गया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला संघ जिलाध्यक्षा रीता राय ने कहा कि हर साल भारत में 24 जनवरी को नेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने की थी. इस दिन को मनाने का उद्देश्य देश में बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के प्रति लोगों को जागरुक करना है।आजकल बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। चाहे वो राजनीति, खेल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इत्यादि कुछ भी हो। ऐसे में समाज को बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं उनकी शिक्षा के प्रति ध्यान देना अनिवार्य है।

महिला संघ उपाध्यक्षा अर्पणा कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस समाज में लड़कियों के साथ होने वाली असमानता जैसे भेदभाव, शोषण के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। ये असमानतायें शिक्षा, पोषण, कानूनी अधिकार, चिकित्सा देखभाल, संरक्षण, बाल विवाह, स्वतंत्रता इत्यादि के संदर्भ में हो सकती है। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के पीछे भारत सरकार का यह कदम युवा लड़कियों अब बच्चों के रूप में लड़कियों के महत्व को बढ़ावा देना है।

 कार्यक्रम में संगीता कुमारी, निभा झा, पुष्पलता यादव, लखी देवी, अर्चना कुमारी, पल्लवी आदि ने भी अपने विचार रखे।


Spread the news