मधेपुरा : स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया

Spread the news

अमित कुमार अंशु
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : मधेपुरा महाविद्यालय मधेपुरा में एनएसएस इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य डा अशोक कुमार ने दिप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य डा अशोक कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद मानव जाति की सेवा के लिए अपने पूरे जीवन को समर्पित किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला. स्वामी विवेकानंद का शिक्षा एवं जीवन का मूल्य पश्चिमी लोगों के लिए अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि हमारी मातृभूमि पर स्वामी विवेकानंद को समकालीन भारत के महान संत और एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, जिसने राष्ट्रीय चेतना को नया आयाम दिया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद मानव जाति के महान प्रेमी थे एवं उनके जीवन के अनुभव हमेशा लोगो को प्रेरित करते थे। सिंडिकेट सदस्य लेफ्टिनेंट गौतम कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान हिंदु संत एवं नेता थे। जिसने रामकृष्ण मिशन एवं रामकृष्ण मठ की स्थापना किये. उन्होंने शिकागो में अपने ज्ञान एवं शव्दों द्वारा पूरे विश्व भर में हिंदु धर्म के विषय मे लोगों को अध्याय तथा वेदात से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि उनके बताए गए मार्गो पर अमल करे तो हम समाज से हर तरह की कट्टरता एवं बुराई को दुर करने में सफल हो सकते हैं।

विज्ञापन

मौकेे पर प्रो भगवान मिश्रा, प्रो विवेकानंद कुमार, प्रो अभय कुमार, योगी जनक, प्रो लीला कुमारी, अजित कुमार, मुकेश कुमार, संजय कुमार आदि ने सम्बोधित किया।


Spread the news