मधेपुरा : संगठन विस्तार को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर की बैठक

टीआरटी तस्वीर
Spread the news

अमन कुमार, संवाददाता :

मधेपुरा/बिहार : मंगलवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर की बैठक संगठन की मजबूती को लेकर आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रकोष्ठ एवं प्रखंड पंचायत के विभिन्न पद पर आसीन पार्टी पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में खासकर पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर विशेष चर्चा की गई। चर्चा में जिला से लेकर बूथ स्तर तक सदस्यता बनाने का निर्णय लिया गया।

 बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कोसी प्रमंडल संगठन प्रभारी रामेश्वर प्रसाद यादव ने सभी बूथ से लेकर जिला पदाधिकारियों को जोर-शोर से सदस्य बनाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किशोर कुमार मुन्ना ने किया।

 मौके पर दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंदन ऋषिदेव, वरिष्ठ नेत्री मंजू देवी, जिला प्रवक्ता अरविंद ऋषिदेव, जिला मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र राम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष खुशबू खातून, जिला उपाध्यक्ष मो इलियास, श्वेता सुमन, अर्जुन ऋषिदेव, अजय कुमार यादव, शिव कुमार यादव, दिनेश राम, संजय कुमार राणा, नवीन कुमार भारती, राजकिशोर भारती, बेचन ऋषिदेव, मिथिलेश यादव, शंभू मंडल, शशिभूषण यादव, ध्रुव ऋषिदेव, चंदन ऋषिदेव, देव नारायण ऋषिदेव, ललन राम, अरविंद कुमार ऋषिदेव, नीतू कुमारी, रामस्वरूप शर्मा, उमेश शर्मा, वकील ऋषिदेव, मो सलाउद्दीन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Spread the news