दरभंगा : जिला महासचिव विकास आनंद के बेहतर कार्य को देखकर पदोन्नति कर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया  गया

Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : रविवार को मानवाधिकार इमरजेंसी सोशल हेल्पलाइन के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत कुमार के अध्यक्षता में संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में संगठन के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। बेहतर प्रदर्शन को लेकर पदाधिकारियों को पदोन्नति भी किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि इस वर्ष मैं सबसे बेहतर कार्य को लेकर जिला महासचिव विकास आनंद को प्रदेश उपाध्यक्ष (बिहार) में पदोन्नति किया गया। अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि इतने भी मामले नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विकास आनंद को दिया गया था उसे वह बखूबी स्थानीय स्तर से निपटारा किया। इसी बेहतर कार्य को देखकर प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रमंडल प्रभारी दरभंगा का भार दिया गया ताकि प्रमंडल के भी सारे समस्याओं में अपना अहम योगदान देकर मानव हित के लिए कार्य करें। नवनियुक्त उपाध्यक्ष विकास आनंद ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत कुमार के द्वारा जो मुझे इस पद के लिए चुना गया, ये मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। मैं ऐसे ही मजबूती से मानव हित के लिए कार्य करता रहूंगा।

बैठक में प्रदेश सलाहकार पप्पू यादव प्रदेश सचिव संतोष सिंह यादव पी आर ओ विक्रम सिंह जिला अध्यक्ष दरभंगा अशोक सिंह जिला उपाध्यक्ष प्रभात कुमार नगर अध्यक्ष दरभंगा अभिजीत सिंह राठौर अनुमंडल अध्यक्ष बिरौल मिथिलेश कुमार अनुमंडल अध्यक्ष बेनीपुर आनंद मिश्रा अनुमंडल उपाध्यक्ष सदर अभिजीत झा विक्रांत चौधरी आदि उपस्थित थे।


Spread the news