मधेपुरा : बी मुरहो हाई स्कूल के प्रांगण में छठ मेला का आयोजन

Spread the news

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : छठ पर्व के अवसर पर  भुवनेश्वरी मुरहो उच्च विद्यालय के ऐतिहासिक मैदान पर तीन दिवसीय मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ।

मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी के मशहूर कलाकार अवधेश प्रेमी की एक से बढ़कर एक प्रस्तुती से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरी रात लोग कलाकारों की प्रस्तुती पर झूमते रहें।

तीन दिवसीय मेला का उद्घाटन मेला कमिटि के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, नपं पार्षद जलिया देवी, टुनटुन साह, कार्यकारी अध्यक्ष गौतम यादव उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा सचिव राहुल यादव ने संयुक्त रूप से फीटा काटकर किया।

बताया गया कि हाई स्कूल प्रांगण में 8 वर्षों से छठ पर्व पर भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। भगवान भाष्कर सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा व पूजा पंडाल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र था। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न झूले भी लगाये गये। साथ ही खिलौने, मिठाई सहित अन्य दुकाने लोगों के लिए मनोरंजन का उत्तम साधन बनी रही।

मेला में आर्केस्ट्रा एवं भोजपुरी के सुपरस्टार कलाकारों द्वारा दर्शकों का खूब मनोरंजन किया गया। वही विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा डांस व अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जो काफी सराहनी रहा।

मेला कमिटि के कार्यकारी अध्यक्ष गौतम यादव ने बताया कि शहरवासी और दर्जनों गांव के सहयोग से मेला लगाया जाता है। प्रत्येक वर्ष भोजपुरी व हिन्दी के प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा लोगों के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम कराया जाता है।

मौके पर बालकृष्ण यादव, प्रमोद साह, बबन कुमार बबलू, राहुल मिश्रा, संतोष राय, पप्पू वर्मा, राहुल यादव, पिंन्टु कुमार, रोहित अग्रवाल, रोहन मिश्रा, अनमोल मुखिया, पप्पू जी, दीपक भगत, अमित पौद्दार, झूलन मुखिया, शंभू मुखिया, शंभू साह, धनेश्वर मुखिया, विजय मुखिया, विपिन यादव, घोलट यादव, सुरेंद्र यादव, बैजू मुखिया, प्रकाश यादव सहित हजारों लोग मौजूद थे।


Spread the news