मधेपुरा : मुरलीगंज में अज्ञात बदमाश ने पोस्ट मास्टर को मारी गोली, मौत

Spread the news

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

⇒ कोल्हायपट्टी गाँव के नहर के पास बश्माशों ने दिया घटना को अंजाम

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : कोल्हायपट्टी पंचायत के वार्ड 7 निवासी 45 वर्षीय संजीव यादव को बुधवार की रात करीब 8 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर दिया। घायल अवस्था संजीव यादव को जब तक पीएचसी लाया जाता लेकिन रास्ते में हीं दम तोड़ दिया।

बताया गया कि संजीव यादव गाँव में हीं दूसरे के यहाँ से दुध लेकर घर जा रहे थे। इसी बीच गाँव से गुजरने वाली नहर के पास पूर्व से घात लगाए अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने संजीव पर दो गोली चलाई। बदमाश की गोली संजीव के पेट लगी। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तब सभी बदमाश बिहारीगंज की ओर भाग गए। घायल संजीव को पीएचसी लाने के दौरान रास्ते में हीं दम तोड़ दिया।

बता दें कि संजीव यादव डाक विभाग में कोल्हायपट्टी के पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत थे। घटना के बाद पुलिस कई जगहों पर छापेमारी में जुट गई है। हलांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।


Spread the news