नालंदा :विश्व शांति स्तूप के 50 वें वर्षगांठ समारोह के आयोजन को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त ने की बैठक

Spread the news

मुर्शीद आलम
नालंदा ब्यूरो
बिहार

नालंदा/बिहार: जिले के राजगीर विश्व शांति स्तूप के स्थापना के 50 वें  वर्षगांठ समारोह का आयोजन 25 अक्टूबर को होगा। इस आयोजन में भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद भी भाग लेंगे।

 आयोजन की तैयारी के  सिलसिले में आज प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने आर आई सी सी राजगीर में बैठक की। उन्होंने तैयारी के संबंध में एक-एक कर आयोजन  संबंधित विभिन्न कार्यों के बारे में  बारीकी से जानकारी ली तथा जरूरी दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजगीर को पूरे नगर क्षेत्र की विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क के किनारे किसी भी तरह का कचड़ा नहीं दिखना चाहिए। इसके लिए नगर पंचायत विशेष रूप से सफाई अभियान चलाए।

विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में देश विदेश के लोग भाग लेंगे। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को अपने अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करना होगा, बिहार शरीफ- राजगीर फोरलेन मार्ग को पूरी तरह साफ सुथरा एवं अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश दिया।

 बैठक के बाद उन्होंने रोपवे परिसर में जाकर वहां भी साफ सफाई के लिए विशेष रूप से कार्रवाई करने को कहा। सिविल सर्जन को विश्व शांति स्तूप परिसर में ब्लू बुक के अनुरूप चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। विश्व शांति स्तूप सीढ़ी मार्ग में भी आवश्यक उपकरणों के साथ चिकित्सा दल को तैनात करने का निर्देश दिया गया।

 बैठक में जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक निलेश कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर एवं अन्य स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित थे।


Spread the news