मधेपुरा : जिला स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन

Spread the news

अमित कुमार अंशु
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में शुक्रवार को आत्मा परियोजना द्वारा कृषि जागरूकता महाअभियान के तहत जिला स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त विनोद कुमार सिंह ने की।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डीडीसी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को अच्छी आमद व उन्नति के लिए सही जानकारी के साथ खेती करने की जरूरत है। वैज्ञानिक पद्धति से किसान अच्छी आमद कर सकते हैं।

वहीं इस कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी राम विलास मिश्र, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डा विपुल कुमार मंडल, जिला सहकारिता पदाधिकारी अरविंद कुमार पासवान, अशोक कुमार अमर, वैज्ञानिक डा मिथिलेश कुमार, पौधा सरंक्षण वैज्ञानिक डा आरपी शर्मा व प्रगतिशील किसान रंजीत रंजन शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी राम विलास मिश्र द्वारा रबी योजनाओं की जानकारी देते हुए वैज्ञानिक पद्धति के खेती के लिए जागरूक किया गया। इसी के साथ कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकारों को रबी को लेकर मार्गदर्शन दी गई। इसी के साथ कार्यक्रम में शामिल कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मिट्‌टी जांच से संबंधित जानकारी देते हुए वर्मी कंपोस्ट, मिट्‌टी की जरूरत के अनुसार खाद का उपयोग सहित विभिन्न जानकारी दी गई।

निर्धारित तिथि के अनुसार प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादन कार्यक्रम का आयोजन

वहीं आत्मा लेखापाल पंकज पचेरिया द्वारा आत्मा द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका अधिक-अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने की अपील की गई। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी राम विलास मिश्र ने बताया कि जिला स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद सभी प्रखंड में निर्धारित तिथि के अनुसार प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल किसानों को कृषि संबंधित जानकारी प्रदान करने के साथ उपादन का वितरण किया जाएगा। मधेपुरा एवं घैलाढ़ में  22 अक्टूबर को प्रशिक्षण व  23 अक्टूबर को उपादन वितरण किया जाएगा। गम्हरिया एवं शंकरपुर में 23 अक्टूबर को प्रशिक्षण एवं 24 अक्टूबर उपादन वितरण, सिंहेश्वर एवं कुमारखंड में 24 अक्टूबर को प्रशिक्षण एवं 25 अक्टूबर को उपादन वितरण किया जाएगा।  इसी के साथ चौसा एवं पुरैनी में 25 अक्टूबर को प्रशिक्षण एवं 26 अक्टूबर उपादन वितरण, आलमनगर में 26 अक्टूबर को प्रशिक्षण एवं 28 अक्टूबर उपादन वितरण, ग्वालपाड़ा में 28 अक्टूबर को प्रशिक्षण एवं 30 अक्टूबर को उपादन वितरण, मुरलीगंज में 30 अक्टूबर को प्रशिक्षण एवं 31 अक्टूबर को उपादन वितरण, बिहारीगंज में 30 अक्टूबर को प्रशिक्षण एवं 31 अक्टूबर को उपादन वितरण, उदाकिशुनगंज में 31 अक्टूबर को प्रशिक्षण एवं एक नवंबर को उपादन वितरण किया जाएगा।


Spread the news