नैतिक गायन प्रतियोगिता में प्रगति राज ने प्रथम स्थान हासिल कर जिला को किया गौरवान्वित

Spread the news

राजा कुमार
ब्यूरो सहरसा, बिहार

सहरसा/बिहार : अनुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी द्वारा आयोजित नैतिक गायन प्रतियोगिता 2019 20 में बसौना गांव के सेवानिवृत्त रेलवे वरीय गार्ड सुभाष चंद्र मिश्र एवं जयंती देवी की पौत्री प्रगति राज,  को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

प्रगति के गायन प्रतियोगिता में हारमोनियम पर संगत  उसकी बड़ी बहन पल्लवी राज की थी। अनुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी द्वारा आयोजित नैतिक गीत गायन प्रतियोगिता सर्वप्रथम जिला स्तर पर किया गया था। इसमें कनिष्ठ वर्ग में प्रगति राज बेगूसराय जिले से चुनकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त की।

ज्ञात हो कि अनुव्रत नैतिक गीत गायन की प्रतियोगिता 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक बेंगलुरु के कुंबलगोडू में आयोजित की गई इसमें 22 राज्यों के प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। वर्तमान में प्रगति राज सेंट्रल पब्लिक स्कूल बेगूसराय की वर्ग सप्तम में अध्ययनरत है। प्रगति 2018 में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त की थी। द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर प्रगति को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने विश्व शौचालय दिवस पर प्रशस्ति पत्र एवं चेक द्वारा सम्मानित किया था। उनके पिता राजशेखर मिश्र वर्तमान में उप विकास आयुक्त कार्यालय बेगूसराय में कार्यरत हैं। उनकी माता सुषमा मिश्रा ने कहा कि यह क्षण उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि बेटी कुछ भी कर सकती है।

उसकी कामयाबी पर उनके परिवार के लाल मोहन मिश्र, अभय मिश्र, सुबोध मिश्र, अतुल कांत खां उर्फ रतन जी, राजू राज, आशीष खां ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बेटी पर हम सबों को नाज है जिस ने अपने जिले का नाम रौशन किया।


Spread the news