सावधान! अगर आप भी फर्जी लोगो को बनाते है जमानतदार, तो हो सकती है गिरफ्तारी!

Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : दरभंगा–वर्षो से कचहरी की एक व्यवस्था चली आ रही थी जो शायद अब उसको विराम लग सकता है। वो व्यवस्था थी अनजान आदमी का किसी का जमानतदार बन जाना।

 इससे जुड़ा एक मामला आज सामने आया जिसमे अनजान व्यक्ति का जमानतदार बनकर जेल से बाहर निकालने वाले व्यक्ति को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि विवि थाना कांड संख्या- 324/17 कोर्ट से बेल मिलने के बाद आरोपी को परिवार का कोई सदस्य बेलर नहीं बनने पर कोर्ट परिसर में घूम रहे अनजान व्यक्ति की खोज करने पर परिसर में उपस्थित बहेड़ा थाना क्षेत्र के अमैठी गांव निवासी स्वर्गीय विजय झा के पुत्र पवन कुमार झा आरोपी का बेलर बनकर आरोपी को रिहा करवाया था।

लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि थाने में पवन कुमार झा के विरोध नकली बेलर बनने पर मामला दर्ज किया गया था। जिसके आलोक में उसे गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


Spread the news