सहरसा में मुखिया पति का मर्डर, शव को लेकर डीएम आवास का घेराव

Spread the news

राजा कुमार
ब्यूरो सहरसा, बिहार

सहरसा/बिहार : सहरसा में इन दिनों लॉ एंड आर्डर की स्थिति चरमरा गई है। क्राइम को कंट्रोल करने में पुलिस फेल है। आज देर शाम सहरसा में एक बड़ी घटना घटी है, जहां अपराधियों ने एक मुखिया पति का मर्डर कर दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पूरी वारदात जिले के बलवा हाट थाना इलाके की है। जहां अपराधियों ने रामपुर गांव में एक मुखिया पति का गोली मारकर मर्डर कर दिया है।

 मिली जानकारी के मुताबिक सरोजा पंचायत की मुखिया के पति राजकुमार को अपराधियों ने गोली मारी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। हत्या के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

वहीँ घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुखिया पति के शव को लेकर डीएम आवास का घेराव किया है। वहीँ इलाके में जबरदस्त आक्रोश हैं। लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।

आपको बता दें की सहरसा के बलवाहाट ओ पी की घटना है। सरोज मुखिया शांति देवी के पति को गोली मारकर हत्या की गई है।


Spread the news