सहरसा : उग्र भीड़ के सामने बेबस दिखी पुलिस, प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर किया हमला, बिहरा थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार पर अपराधियों से सांठगांठ कर ह्त्या करवाने का आरोप

Spread the news

राजा कुमार
ब्यूरो सहरसा, बिहार

सहरसा/बिहार : हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रही उग्र भीड़ के सामने पुलिस बेबस दिखी। प्रदर्शन कर रहे लोग इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान पुलिस अपनी जान बचाने के लिए आगे दौड़ रही थी और सैकड़ों लोग उनके पीछे। पुलिस इतनी लाचार थी कि वे अपनी रक्षा के लिए किसी प्रकार का कदम नहीं उठा पाएं। यह घटना एएसआई गिरीदेव और सतेंदर कुमार के साथ घटी है जो बिहरा थाना में कार्यरत है।

क्या है मामला : बीती रात बाइक सवार अपराधियों ने नरसिंग झा नामक शख्स को गोली मार दी थी। जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। आए दिन हो रही घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीण और परिजनों ने बिहरा थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार पर अपराधियों से सांठगांठ कर ह्त्या की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। साथ ही तबादले की मांग करते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। लेट से पहुंचे अधिकारी करीब तीन घंटे के बाद सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वे कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं हुए। जिसके बाद लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया।


Spread the news