मधेपुरा : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने दिया धरना

Spread the news

मुजाहिद आलम
संवाददाता
कुमारखंड, मधेपुरा

कुमारखण्ड/मधेपुरा/बिहार : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर माकपा के कार्यकर्ताओं ने कॉमरेड अशोक कुमार यादव एवं कैलाश सिंह के नेतृत्व में 7 सूत्री मांगों की पूर्ति को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन  में उपस्थित कार्यकर्ताओं को कामरेड  ललन कुमार यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में जब से मोदी -2 सरकार बनी है। तब से महिलाओं और बच्चियों के साथ अमूमन  प्रत्येक दिन 8- 10 बलात्कार की घटना घटित हो रही है। मौके पर कॉमरेड राजेंद्र यादव ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी काफी बढ़ गया है। जिसके कारण मजदूरों का दूसरे राज्य में पलायन बदस्तूर जारी है। वहीं बाढ़ और सुखाड़ के कारण किसानों की हालत खराब है।

बाद में धरनार्थियों का एक शिष्टमंडल बीडीओ के नाम से 7 सूत्री मांग पत्र कार्यालय में समर्पित किया। मांग पत्र के माध्यम से मांग की गई कि बाढ़ और सुखाड़ का स्थाई निदान, महंगाई, भ्रष्टाचार पर रोक, मजदूरों और बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य देने, नियोजित शिक्षकों को समान काम का समान वेतन देने, आशा,  ममता, आंगनवाड़ी सेविका/ सहायिका और तमाम ठेका कर्मियों को कम से कम 15 हजार रुपये  प्रतिमाह वेतन देने एवं महिलाओं और बच्चियों पर अत्याचार बंद करने की मांग की गई।

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से कमरेड श्याम सुंदर यादव, पन्ना लाल यादव, गजेंद्र यादव, कृष्ण कुमार यादव,  रघुनाथ ठाकुर, कैलाश सिंह, अनमोल जी, रेशम लाल मंडल, धीरेंद्र यादव ,बिजली खातून,  सरयुग पासवान, प्रवीण कुमार, बेचन राम आदि मौजूद थे।


Spread the news