सुपौल : बिरपुर विधिज्ञ संघ चुनाव संपन्न, बैद्यनाथ लाल बने अध्यक्ष

Spread the news

सिकंदर आलम
उप संपादक

सुपौल/बिहार : विधिज्ञ संघ बिरपुर के आज हुए चुनाव में कई पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए। हालाँकि अध्यक्ष पद पर बैद्यनाथ लाल भी निर्विरोध चुने गए लेकिन नाम वापसी के समय दूसरे प्रत्याशी किसी काम मे व्यस्त रहने के कारण अपना नाम वापस नही ले पाए परन्तु मतदान से एक दिन पूर्व अपना समर्थन चुने गए अध्यक्ष बैद्यनाथ लाल को दे दिया। बाबजूद इसके निर्वाची पदाधिकारी द्वारा अध्यक्ष पद पर भी मतदान कराया गया।

जिसमें जानकारी अनुसार बैद्यनाथ लाल को 71 मत एवं विनोद मेहता को 4 मत प्राप्त हुए। जबकि कुल 78 मतदाता में चुनाव प्रकिया में आज 75 मतदाता ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। इधर मुख्यतः सचिव के 1 पद, कोषाध्यझ के 1 पद, संयुक्त सचिव के 3 पद, सहायक सचिब के 3 पद के लिए मतदान हुआ । जिसके मतो की गिनती के बाद आए परिणाम के मुताबिक अध्यक्ष बैद्यनाथ लाल, उपाध्यक्ष के 3 पद पर गिरीश कुमार गुप्ता, राज नारायण देव, विनोद कुमार मेहता  सचिव श्यामानंद मिश्र(प्रतिद्वंद्वी लक्षमी राण 31 मत श्यामानंद मिश्र 44 मत) 13 मत से जीत हासिल किया कोषाध्यझ चन्द्रशेखर वर्मा उर्फ चुन्नू जी(प्रतिद्वंद्वी विजय सिंह 23 मत चंद्रशेखर वर्मा28 मत), संयुक्त सचिव पद पर अशोक खेरवार, भोला प्रसाद जयसवाल, सुरेंद्र प्रसाद कर्ण, सहायक सचिव पद पर ललन कुमार सिंह, अशोक झा, अलख कुमार झा, अंकेक्षक विसनुदेव बहरखेर, पुस्तकालय अध्यक्ष जग्रनाथ स्वर्णकार, कार्यकारणी के सात सदस्य पर निर्विरोध क्रमशः सुबोध कुमार शर्मा, अरविंद प्रसाद गुप्ता, अरुण कुमार सिन्हा, सत्यनारायण साह, विनय कुमार भारती, दुर्गानंद दिवाकर एवं सिकन्दर आलम चुने गए।

उक्त आशय की जानकारी निर्वाची पदाधिकारी प्रताप अरुण कुमार एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी देवचंद्र मेहता ने दिया। संघ का परिणाम घोषित होने के उपरांत न्यायिक पदाधिकारीयो  सबजज सह ए सी जे एम बिरपुर संजय कुमार, एस डी जे एम कन्हैया कुमार यादव, मुंसिफ लाल बहादुर प्रसाद, प्रथम श्रेणी न्यायिक पदाधिकारी बिभूती भूषण ने सभी चुने के संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया ।

इस अवसर पर तीन स्दस्यीय चुनाव निगरानी कमिटी के सदस्य पुर्व अध्यक्ष लखन किशोर मल्लिक, अरुण कुमार महतो, अनिल कुमार झा, वरीय अधिवक्ता किशन प्रसाद यादव, जीवानंद मिश्र,प्रभाकर सिंह, वेदप्रकाश पाण्डे, महेश कुमार वर्मा, अभियोजन पदाधिकारी उमेश कुमार, न्यायालय कर्मी संजय कुमार, सुरेंद्र राम, विनोद कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।


Spread the news