कुमारखंड/मधेपुरा/बिहार : श्रीनगर थाना परिसर में बकरीद, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस पर्व लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रविश रंजन ने किया। बैठक में मौजूद पंचायत के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी ने शिरकत किया।
बैठक को संबोधित करते श्री रंजन ने कहा आपसी भाईचारागी, शांतिपूर्ण एवं सौदापूर्ण वातावरण के साथ पर्व को मनाये। साथ ही सुरक्षा में हमारा सहयोग करें। पर्व को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम हर चौक,चौराहा पर किया गया है। वही ईद उल-अजहा की नमाज अदा करने के वक्त सभी ईदगाह, मस्जिद में सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन का पुख्ता व्यवस्था किया गया है। असामाजिक तत्व व हुड़दंग मचाने वाले पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी, अफवाह फैलाने वाले लोगो से बचे ओर किसी प्रकार का कोई परेशानी हो तो तुरंत मोबाईल पर कॉल करे ।
मौके पर मुखिया राम अवतार ठाकुर, खुर्शीद हयात, सूर्यनारायण मुखिया,सरपंच चंद्र यादव, उपेंद्र शर्मा, विवेक ठाकुर, नरेश कुमार, मुन्ना अजीम, विनोद कुमार, विनोद साह, उमाकांत चौधरी, चंद्र यादव, शंभू साह, सरताज आलम, विश्वनाथ साह सहित दर्जनों लोग लोग मुख्य रूप से मौजूद थे।