मधेपुरा : अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के प्रति रसोईया संघ का विरोध प्रदर्शन

Spread the news

प्रिंस कुमार मिठ्ठू
संवाददाता
बिहारीगंज, मधेपुरा

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार : उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बीआरसी परिसर में रविवार को प्रखण्ड के सभी रसोइया कर्मी ने मध्याह्न भोजन रसोइया संघ बिहार के तत्वावधान में बैठक की और मानदेय बढ़ाने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवराज सिंह के नेतृत्व में उदाकिशुनगंज रसोईया संघ के प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन मुखिया की अध्यक्षता में बैठक व प्रदर्शन किया गया। मौके पर मधेपुरा रसोइया संघ के अध्यक्ष राम कुमार पोद्दार ने कहा कि इस महंगाई के दौर में 50 रुपये प्रतिदिन के दैनिक मानदेय पर कार्य करवाना बिल्कुल गलत है। इतने कम मानदेय में घर का खर्च भी चलाना मुश्किल होता है।

 बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे बसंत कुमार झा ने कहा कि एमडीएम योजना के अंतर्गत कार्य कर रहे रसोइयों की स्थिति बद से बद्तर है। केंद्र व राज्य सरकार केवल खोखले वादे कर रही है लेकिन धरातल पर कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है।  प्रदर्शन कर रही रसोइयों ने बताया कि वह सभी राज्य सरकार की मंशानुरूप राजकीय विद्यालयों में बच्चों के भोजन बनाने का काम रही है। लेकिन उन्हें दिया जाना वाला मानदेय न्युनतम मजदूरी से भी कम है। जबकि सरकार ने एक मजदूर का दैनिक मजदूरी लगभग तीन सौ रुपये निर्धारित किया है। रसोइयों ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मानदेय बढ़ाने की मांग की है। कहा कि हमारी माँगें पुरी नहीं की गयी तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल को बाध्य होंगी।

बैठक में आलमनगर रसोईया संघ के प्रखंड अध्यक्ष  ब्रह्मचारी पासवान, रसोईया कर्मी सविता देवी, मीना देवी, कल्पना देवी, माया देवी, बिंदेश्वरी मंडल, संगीता देवी, चंदेश्वरी यादव, मिला देवी, दायरानी देवी, चमेली देवी, कंचन देवी, विमला देवी, मंजुला देवी, गीता देवी, अनिता देवी, निशा कुमारी, पार्वती देवी, नन्हकी देवी, अरुणा देवी, सुनीला देवी, नूतन देवी, रेखा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में रसोईया कर्मी मौजूद थे।


Spread the news