मधेपुरा : लंबी लड़ाई के बाद सरकार के द्वारा झुनझुना थमा दिया गया-संघ

Sark International School
Spread the news

अमित कुमार अंशु की रिपोर्ट

मधेपुरा/बिहार : बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ की बैठक मधेपुरा कॉलेज के सभाभवन में आयोजित कि गई। बैठक की विधिवत शुरुआत बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, गोप गुट और बेएसा के पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस दौरान महासंघ के अध्यक्ष विनोद कुमार विमल ने अपने संबोधन में कहा की किसी भी संघ को चलाने के लिए कर्मठ और सक्रिय सदस्यों की जरूरत होती है। जब हम संगठित रहेंगे, समूह में रहेंगे तभी सरकार तक अपनी बात पहुंचा सकेंगे। संरक्षक मो इजहार आलम ने अपने वक्तव्य में संघर्ष के दिनों को खूबी से व्याख्यान किया और गोपगुट के इतिहास की चर्चा की। उन्होंने कहा कि 1962 में गोपगुट का गठन किया गया. सचिव सौरव कुमार ने सभी कार्यपालक सहायक को संबोधित करते हुए कहा कि संघ हर कार्यपालक साथियों के सुख दुख में साथ रहेगा। वहीं महासंघ गोपगुट सह बेएसा के जिला उपाध्यक्ष श्याम कुमार ने संघ की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लंबी लड़ाई के बाद सरकार के द्वारा झुनझुना थमा दिया गया है। जब तक हमारी सभी मांगे पूरी नही होती है तब तक लड़ाई जारी रहेगी।

जिलाध्यक्ष प्रणव प्रकाश ने कहा की विगत दिनों हम अपने दो साथियों को खो दिए हैं. सरकार ने अभी तक उनके परिजनों को अनुग्रह राशि का भुगतान नहीं किया है। जबकि संघ ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उनके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का काम किया है। इसी बीच संघ का विस्तार कर नवनियुक्त कार्यपालक सहायकों को संघ का सदस्यता दिलाते हुए सोनी रानी, निरंजन कुमार खां, निखलेश कुमार आलोक, सूरज कुमार और राजू सरदार को दायित्व दिया गया। जिसका संघ के पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया।

मंच संचालन का कार्य कर रहे परवेज़ अख्तर ने अपनी शेरों शायरी से खूब तालियां बटोरी। बैठक में मीडिया प्रभारी विकाश कुमार, सत्येन्द्र कुमार, रविन्द्र यादव, ब्रजेश कुमार सिंह, अमरदीप कुमार, विजय कुमार, उज्ज्वल मुखर्जी, प्रमुदित्य प्रज्ञ सहित अन्य कार्यपालक सहायक उपस्थित थे।


Spread the news
Sark International School