मधेपुरा/बिहार : बिहार क्रिकेट संघ के नॉर्थ जोन अंडर- 23 में जिले दो क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी में आदित्य गुप्ता और अमन शाह आगामी 22 जून से बेगूसराय के रेफाइनरी स्टेडियम में होने वाले अंडर -23 जोनल प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन टीम की ओर से खेलेंगे। चयनित दोनों खिलाड़ी बीएन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी एवं एचपी एकेडमी से प्रशिक्षित है।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमित कुमार आनंद ने बताया कि 10 जून को बेगूसराय में सिलेक्शन ट्रायल में दोनों खिलाड़ीयों ने उम्दा प्रदर्शन किया। जिसके आधार पर चयन किया गया। दोनों खिलाड़ीयों के चयन पर डीसीए के अध्यक्ष भारत भूषण, उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, संयुक्त सचिव विनोद कुमार विमल, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार झा, जिला क्रिकेट संघ के मुख्य चयनकर्ता सुमित आनंद, संजीव कुमार, भानु प्रताप, गोपी कृष्ण वीडियो, बीएन स्पोर्ट्स एकेडमी मधेपुरा एवं जिला हेमन टीम के कप्तान गौरी शंकर और जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार एवं समस्त जिला वासियो ने खुशी व्यक्त की।