सुपौल : जल संसाधन मंत्री ने बिरपुर पहुंचकर अभियंताओं के साथ की समीक्षा बैठक

Spread the news

सिकंदर आलम
उप संपादक

सुपौल/बिहार : बुधवार को सूबे के  जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने  बीरपुर पहुँचकर कोशी नदी पर कराए जा रहे बाढ़ निरोधत्मक कार्य को लेकर कौशिकी भवन बिरपुर में जल संसाधन के अभियंताओ के साथ बाढ़ पूर्व की गई तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।

इस मौके पर मंत्री ने बाढ़ को लेकर प्रत्येक बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मंत्री बनने के बाद पहली बार संजय झा का कोशी के मुख्यालय बिरपुर में आगमन हुआ। दोपहर को हेलिकॉप्टर से बिरपुर पहुँचने पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा का हवाई अड्डा बिरपुर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।

  कौशिकी भवन में करीब डेढ़ घण्टे के अधिक समय तक की गई बाढ़ पूर्व समीक्षा बैठक के उपरांत उन्होंने पत्रकारों को बताया कि बाढ़ पूर्व की गई तैयारी की समीक्षा के लिये वे यहाँ पहुचे है। तैयारी सन्तोष जनक है। बाढ़ से निबटने के लिए सभी तैयार कार्य पूरे कर लिये गये है जो संतोषजनक है। वे नेपाल प्रभाग के पूर्वी   बाहों उत्थान बांध का 0 से फुलटेगोरा तक भौतिक निरीक्षण करेंगे। तथा उस पर दिशा निर्दर्श देंगे। जहाँ जहाँ कार्य किये जा रहे है उसको देखेंगे।

 प्रधान सचिव जल संसाधन विभाग  ए के सिन्हा ने बताया कि जहाँ कार्य हो रहे है वहाँ का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि कही से कोई खतरे की स्थिति नही है। सभी नाजुक स्थलों पर बाढ़ सूरझा तैयारी पूरी कर ली गयी है। मंत्री नेपाल प्रभाग में किये गये कार्यो की गुणवत्ता को देखेंगे। एक सवाल के जबाब में उन्होंने बताया कि कोशी बराज पूरी तरह ठीक है। गेट फंक्शन अच्छा कार्य कर रहा है। सभी बेरिंग की वेलिंग एव ग्रीसिंग की गई है। कहीं से कोई परेशानी नही है। पूर्वी कोशी तटबंध के करीब से बालू काटे जाने और नदी को तटबन्ध के करीब जाने के सम्बंध में खनन विभाग एवं कोशी के अधिकारियों के अलग अलग राग होने के सम्बंध में  उनका कहना था कि यह गम्भीर बात है। जिलापदाधिकारी से इस सम्बंध में बात की जाएगी। किसी को भो बालू काटने की इजाजत नही होगी। हम इस पर गम्भीर है।

बैठक के बाद मंत्री सड़क मार्ग से नेपाल प्रभाग के कोशी तटबंध का निरीक्षण करने के लिए विभाग के अभियंता एवं अनुमंडल प्रशासन के साथ निकल पड़े।

 बैठक में  प्रधान सचिव ए के सिन्हा, अभियंता प्रमुख राजेश कुमार,चीफ इंजीनियर प्रकाश दास, तकनीकी सलाहकार ई इंदु भूषण, ए सी फ्लड मोनेटरिंग दिनेश प्रसाद, ए सी बराज योगेंद्र प्रसाद सिंह, कार्यपालक अभियंता शीर्ष प्रमंडल विजय कुमार सिंह, कार्यपालक  अभियंता पूवी  तटबन्ध इंद्रजीत सिंह  आदि मौजूद थे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक नीरज कुमार बबलू, बिरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष कुमार आदि थे।


Spread the news