मधेपुरा : मुरलीगंज में एक ही रात चार घरों में चोरी की वारदात

Spread the news

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रजनी पंचायत के वार्ड 17 महादलित टोला में रविवार की रात्री अज्ञात चोरों ने चार घरो को निशाना बनाते हुए हजारों रूपये नगदी एवं चांदी के जेवर पर हाथ साफ़ कर दिया। चोरी के घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गयी हैं। एक ही रात चार घरों में चोरी होने से ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनप रहा हैं।

जानकारी अनुसार रजनी पंचायत के वार्ड 17 महादलित टोला में राजकुमारी देवी पति राजकिशोर त्रृषिदेव के घर से 16 हजार रूपये नगद की चोरी हुई। वही भूपेंद्र त्रृषिदेव के घर से नगद पांच हजार एवं कपड़ा, ब्रह्मदेव त्रृषिदेव के घर से मोबाईल, नगद पांच हजार रूपये नगद की चोरी हुई। श्रद्धा देवी पति गुलदेव दास के घर से लगभग 100 ग्राम चांदी के जेवर एवं फुल्हा बर्तन पर चोरों ने हाथ साफ किया हैं। बताया गया कि भूपेंद्र त्रृषिदेव के घर से चोरों ने कपड़ा भरा बक्सा बगल के खेत में ले जाकर फैंक दिया था।

सोमवार की सुबह आस पड़ोस के लोग शौच करने जा रहे थे तो अचानक उनकी नजर बिखड़े सामान पर पड़ी। जिसकी सूचना अन्य लोगों को दिया। उसके बाद धीरे धीरे अन्य घरों में चोरी की घटना सामने अाने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि राजीव घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों को सांत्वना देते हुए पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग किया।

 मौके पर घटना स्थल पर पुलिस पदाधिकारी एसआई श्यामदेव ठाकुर दलबल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल किया। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ितो द्वारा आवेदन प्राप्त नही हुआ हैं। छानबीन की जा रही हैं।


Spread the news