दरभंगा : आगामी 12 जून को दरभंगा में आगमन होगा बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का

Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : बरहेत्ता स्थित सुनील ट्रेडर्स भवन मे भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष हरि सहनी के अध्यक्षता मे हूई। बैठक मे आगामी 12 जून को दरभंगा मे आयोजित “कार्यकर्ता आभार समारोह” के तैयारी की समीक्षा की गयी।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भाग लेंगे। कार्यकर्ता आभार समारोह मे दरभंगा के सासंद माननीय गोपाल जी ठाकुर, मधुबनी के सासंद माननीय अशोक यादव, पार्टी के सभी विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम मे बुथ स्तर तक के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

बैठक मे नगर विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद सुनील सिंह, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, जिला महामंत्री संजीव साह, जिला उपाध्यक्ष डाँ रामचन्द्र प्रसाद, सुजीत मल्लिक, प्रदीप ठाकुर, जिला मिडिया प्रभारी अमलेश झा, मुकुन्द चौधरी, संजीव गुप्ता आदि उपस्थित थे।


Spread the news