पटना : धर्म संस्कृति और सर्व समाज के हितों संरक्षित करने के लिए पूरे देश में कार्य करेगी करनी सेना

Spread the news

अनूप ना. सिंह
स्थानीय संपादक

पटना/बिहार : बिहार प्रदेश करणी सेना की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन उम्मेदव सिंह करीरी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व बिहार प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित की गय। जिसमें करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोहर ङ्क्षसह घोड़ीवाला, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि करणी सेना सर्व समाज के हितों को संरक्षित करने व धर्म इतिहास एवं संस्कृति को संरक्षित कर ने के लिए संपूर्ण भारतवर्ष में कार्य करेगी। इस संबंध में बिहार प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सेवा को समर्पित राष्ट्रीय समूह करणी सेना बिहार में भी वंचित, शोषित एवं पीडि़तों के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि करणी सेना समाज से उठी हुई एक संस्था है जो लोगों के हितों का ध्यान में रखते हुए बनायी गयी है। सेना समाज के सभी लोगों के लिए कार्य करने को सदा तत्पर है। सेना का हर सैनिक समाज के हर तबके के लोगों को अपने साथ लेकर चलेगा और उनके तबके लिए लडऩे को सदा तैयार रहेगा। चाहे वह किसी भी वर्ग के लोग हों, जिनमें सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अतिपिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जजनाति, महिला वर्ग एवं तमाम ऐसे वर्ग जिनकी कोई सुधी लेने वाला नहीं है, करणी सेना सदा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके लिए खड़ी है।

कार्यकारिणी के गठन में महामंत्री धीरज कुमार सिंह, उप संगठन महामंत्री गणेश सिंह चन्देल, युवा प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, विधिक कोषांग के प्रधान कन्हैया कुमार सिह, प्रमंडलीय अध्यक्ष कुंदन कुमार मिश्रा, प्रदेश सचिव प्रकाश ङ्क्षसह, प्रदेश उपाध्यक्ष सागर सिंह, डा. विक्रांत सिंह, चंदन कुमार सिंह, संगठन मंत्री अमरेश कुमार सिंह, महामंत्री संजय कुमार सिंह, पूर्णिया के संगठन मंत्री प्रेम रंजन सिंह, संगठन के कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार ङ्क्षसह, युवा कार्यकारिणी सदस्य अंकित कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सुभाष कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य धीरज कुमार सिंह, एवं श्रीमती बहुरानी अर्पणा सिंह।


Spread the news