बधाई- राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के लिए सृष्टि सिंह चुनी गई

Spread the news

अनूप ना. सिंह
स्थानीय संपादक

बिहार के सिवान जिले के गुठनी प्रखंड के मैरिटार गांव निवासी पूर्व मुखिया विंध्यांचल सिंह की सुपुत्री सृष्टि सिंह जुलाई माह में समोआ की राजधानी ऐपिया में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के लिए चुनी गई है।

 सृष्टि सिंह का चयन बीते दिनों एन आई एस पटियाला में आयोजित एक चयन खेल स्पर्धा के दौरान किया गया। इस खेल के दौरान 87 किलो भारवर्ग स्नैच में 96 किलोग्राम क्लीन और जर्क में 118 किलोग्राम यानी कुल 214 किलोग्राम भार उठाया। समोआ देश में राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आयोजन 7 से 14 जुलाई माह में होना है, 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा सृस्टि रह चुकी है। इस खेल दौरान इन्होंने भारत को पदक देने से चूक गई थी। जापान इंडोनेशिया जकार्ता बुल्गारिया सहित कई देशों में भारत के लिए प्रतिधित्व कर चुकी है।


Spread the news